फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: The truck trampled the cyclist, died on the spot

आजमगढ़ः ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत

Wed, 30 Jun 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: The truck trampled the cyclist, died on the spot
आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के बिसेन का पुरा चौक पर ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक व ट्रक को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन

बिसेन का पुरा अराजी देवारा नैनिजोर निवासी 18 वर्षीय संजय याव पुत्र लालघर यादव बुधवार की शाम साइकिल से सब्जी लेने बिसेन का पुरा चौक बाजार आया हुआ था। सब्जी लेने के बाद वह वापस घर लौट रहा था कि एक ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाजार वालों ने ट्रक को रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। सूचना पर रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक व ट्रक को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था और उसकी एक बहन बतायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed