{"_id":"6156fc6e8ebc3e62c669fe36","slug":"azamgarh-the-dead-body-of-the-girl-was-found-in-pound-missing-since-jivitputrika-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : बालिका का पोखरी में उतराया मिला शव, जीवितपुत्रिका पूजन के वक्त से थी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : बालिका का पोखरी में उतराया मिला शव, जीवितपुत्रिका पूजन के वक्त से थी लापता
Fri, 01 Oct 2021 05:49 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 01 Oct 2021 05:49 PM IST
सार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
आजमगढ़ जिले के कटार गांव में जीवितपुत्रिका पूजन के दौरान लापता हुई बालिका का शव शुक्रवार को पोखरी में उतराया हुआ मिला। पूजन के दौरान कुछ लोग पटाखा फोड़ रहे थे। जिससे बच्चे भाग रहे थे। संभवतः इसी दौरान बच्ची पोखरे में गिर गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। जौनपुर जिले के खुटहन थाना अंतर्गत गजेंद्रपुर गांव निवासिनी अंजू देवी पत्नी बृजेश का मायका फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कटार गांव में है। जीवितपुत्रिका पर्व पर वह अपनी चार वर्षीया पुत्री श्रेया को लेकर मायके आई थी। बुधवार को वह मायके वालों के साथ श्रेया को लेकर जीवितपुत्रिका पूजन के लिए गांव के पास स्थित पोखरे पर गई थी।
विज्ञापन
पोखरी पर श्रेया अन्य बच्चों के साथ खेलने लगी। इसी दौरान कुछ लोगों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। पटाखे से डर कर छोटे बच्चे इधर-उधर भागे। पूजन खत्म होने पर श्रेया लापता हो गई। मां अंजू देवी व परिवार के अन्य लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह पास में स्थित दूसरी पोखरी में बच्ची का शव उतराया हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन