फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: SP suspends 112 personnel who are drinking alcohol at the dhaba

आजमगढ़ : ढाबे पर शराब पी रहे 112 के कर्मियों को एसपी ने किया निलंबित

Mon, 18 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: SP suspends 112 personnel who are drinking alcohol at the dhaba
रानी की सराय। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बनगांव स्थित एक ढाबे पर एसपी ने अचानक छापे मारा। इस दौरान ढाबे पर यूपी 112 के कर्मी शराब पी रहे थे। इनके अलावा कुछ और ग्राहक भी नशे में थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ढाबा को सीज करा दिया तो वहीं 112 कर्मियों को मेडिकल मुआयने के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार के समीप अमन ढाबा एंड रेस्टोरेंट है। रविवार की देर रात पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य उसी रास्ते से गुजर रहे थे। ढाबे के बाहर यूपी 112 का वाहन खड़ा देख एसपी ने अपनी गाड़ी को रुकवा दिया। इसके बाद एसपी सीधे ढाबे के अंदर घुस गए। ढाबे के अंदर यूपी 112 पर तैनात सभी पुलिसकर्मी शराब का सेवन कर रहे थे। वहीं कई अन्य ग्राहक भी नशे में धुत थे। एसपी ने वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों को गाड़ी में बैठाकर मेडिकल के लिए भेजा जहां तीनों के शराब के सेवन की पुष्टि की गई। इसके बाद सोमवार देर रात मामले में कप्तान अनुराग आर्य ने तीनों को निलंबित कर दिया है। वहीं ढाबे को तत्काल प्रभाव से सीज कर संचालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed