फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh sp Order of inquiry against two police station in-charges inquiry for laxity in work 

आजमगढ़: कार्य में शिथिलता पर दो थाना प्रभारियों के खिलाफ जांच का आदेश

Thu, 09 Dec 2021 04:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 09 Dec 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh sp Order of inquiry against two police station in-charges inquiry for laxity in work 
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दर्ज मुकदमों की विवेचना में लापरवाही पर एसपी अनुराग आर्य काफी सख्त हो गए है। अभी दो दिन पूर्व ही उन्होंने दो थाना प्रभारियों के खिलाफ लापरवाही पर जांच का आदेश दिया था। वहीं अब कार्य में शिथिलता पर मेहनाजपुर और मेंहनगर थाना प्रभारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन


नौ अक्तूबर को मेंहनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात के खिलाफ धारा 394 और 504 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसमें मेंहनगर के उपनिरीक्षक उदयराज सिंह द्वारा जांच की जा रही है। अभियोग पंजीकृत होने के बाद दो माह का समय बीत जाने पर भी उन्होंने मामले का अनावरण नहीं किया था।
विज्ञापन


नौ अक्तूबर को ही मेहनाजपुर थाने में भी धारा 323 और 307 के तहत अज्ञात के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत किया गया। उपनिरीक्षक अतीक अहमद द्वारा उक्त अभियोग की विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों थाना प्रभारियों द्वारा शिथिल पर्यवेक्षण, लापरवाही व उदासीनता बरतने पर एसपी अनुराग आर्य ने दोनों के खिलाफ प्रारंभिक जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed