फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh SP inspects parade, warns five constables for having long hair

आजमगढ़ः एसपी ने परेड का किया निरीक्षण, लंबे बाल रखने पर पांच आरक्षियों को चेतावनी 

Sat, 30 Oct 2021 01:06 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 30 Oct 2021 01:06 AM IST
सार

आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस लाइन परिसर में परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन के अनुरूप बाल की कटिंग रखें। एसपी ने परेड में भाग ले रहे डॉग स्क्वाड व ड्रोन कैमरा दल का भी निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Azamgarh SP inspects parade, warns five constables for having long hair
आजमगढ़ में परेड में शामिल पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन के अनुरूप बाल की कटिंग रखें। लंबे बाल रखने वाले पांच आरक्षियों को चेतावनी दी। एसपी ने परेड में भाग ले रहे डॉग स्क्वाड व ड्रोन कैमरा दल का भी निरीक्षण किया। परेड में सहायक पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर व प्रतिसार निरीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


एसपी ने परेड निरीक्षण के बाद आरक्षियों का मेस, बैरक, आवासीय परिसर, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, आरटीसी कार्यालय, सब्सिडी कैंटीन, डायल-112, जनपद नियंत्रण कक्ष, मोटर वाहन शाखा, स्टोर, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, गैस एजेंसी अन्य शाखाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। मेस में भोजन बनाने वाले लोग स्वयं साफ सफाई रखें और मेन्यू के अनुसार ही प्रतिदिन भोजन तैयार हो।
विज्ञापन


भोजन बनाने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल न हो। प्रतिसार निरीक्षक को लाइन में नाली व ड्रेंस साफ कराने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक लाइन में हर 15 दिवस पर पुलिस कर्मियों के साथ सैनिक सम्मेलन करें। उनकी समस्याओं का निदान कराएं। अच्छी वर्दी पहनने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed