फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh SP Dr. Anil Kumar suspended 13 police man departmental inquiry initiated against 19

लापरवाही पर गिरी गाज: 13 पुलिसकर्मी निलंबित, 19 के खिलाफ विभागीय जांच शुरू; एसपी ने की कार्रवाई

Sat, 06 Jun 2026 01:57 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 06 Jun 2026 01:57 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने 13 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया, जबकि 19 के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई। 

विज्ञापन
Azamgarh SP Dr. Anil Kumar suspended 13 police man departmental inquiry initiated against 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद के 13 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं 19 अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


एसपी द्वारा पुलिसकर्मियों के कार्यों की सतत समीक्षा, आकस्मिक निरीक्षण और ड्यूटी चेकिंग के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि कुछ पुलिसकर्मी बिना पूर्व अनुमति या स्वीकृत अवकाश के महत्वपूर्ण रात ड्यूटी से अनुपस्थित थे। इसके अलावा बकरीद जैसे संवेदनशील पर्व के दौरान कुछ कर्मियों द्वारा निर्धारित ड्यूटी स्थल छोड़कर अन्य स्थानों पर पीआरवी खड़ी किए जाने की भी पुष्टि हुई।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कुछ पुलिसकर्मी पीआरवी ड्यूटी के समय सोते हुए पाए गए, जबकि कुछ कर्मी एमडीटी (मोबाइल डाटा टर्मिनल) संबंधी आवश्यक जानकारी से भी अनभिज्ञ मिले। वहीं टोल प्लाजा पर गो-तस्करी की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच के लिए लगाई गई ड्यूटी में भी गंभीर लापरवाही सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के निरीक्षण में कई स्थानों पर ड्यूटी में तैनात अधिकारी और कर्मचारी संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच करने के बजाय बैठे हुए मिले। उनके निकट चारपाई भी पाई गई, जिस पर वे आराम करते हुए देखे गए। विभाग ने इसे पुलिस की कार्यप्रणाली और छवि के प्रतिकूल आचरण माना है।

इसे भी पढ़ें; पुलिस व बदमाश आमने-सामने: मुठभेड़ में घायल आरोपी गिरफ्तार, जानलेवा हमले में 25 हजार घोषित था इनाम

इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. अनिल कुमार ने 13 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने तथा 19 अन्य के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का आदेश दिया है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करें। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या आदेशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed