{"_id":"645750b1f87d300af70d3006","slug":"azamgarh-six-absent-constables-suspended-were-absent-even-during-cm-s-arrival-sp-took-action-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: अनुपस्थित चल रहे छह आरक्षी निलंबित, सीएम के आगमन के दौरान भी थे नदारद, एसपी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: अनुपस्थित चल रहे छह आरक्षी निलंबित, सीएम के आगमन के दौरान भी थे नदारद, एसपी ने की कार्रवाई
Sun, 07 May 2023 12:48 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 07 May 2023 12:48 PM IST
सार
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बीते तीन मई को जनपद में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। वहीं निकाय चुनाव के तहत 11 मई को जिले में मतदान व उसके बाद मतगणना भी होना है। वहीं जनपद के विभिन्न थानों पर तैनात आधा दर्जन कांस्टेबल बिना किसी अनुमति के अनुपस्थित चल रहे है।
विज्ञापन
निलंबित (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनाधिकृत रुप में ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे पुलिस कर्मियों पर एसपी अनुराग आर्य ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री के जनपद अगमन के दौरान भी उक्त पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। जिस पर एसपी ने छहों आरक्षियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sonebhadra: सोनभद्र आएंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, ये है शेड्यूल
विज्ञापन
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बीते तीन मई को जनपद में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। वहीं निकाय चुनाव के तहत 11 मई को जिले में मतदान व उसके बाद मतगणना भी होना है। वहीं जनपद के विभिन्न थानों पर तैनात आधा दर्जन कांस्टेबल बिना किसी अनुमति के अनुपस्थित चल रहे है। बार-बार की नोटिस के बाद भी इनके द्वारा कोई जवाब भी नहीं दिया जा रहा है। इसमें पवई थाना के दो, मुबारकपुर, रौनापार, मेंहनगर व सरायमीर के एक- एक आरक्षी शामिल है। उन्होंने बताया कि निलंबित किए गए आरक्षियों में अभिषेक कुमार पांडेय, सुनील कुमार निर्मल थाना पवई, विशाल मल्ल थाना पवई, कीर्ति कुमार सिंह थाना रौनापार, सूर्यकांत यादव थाना मेंहनगर व दिनेश कुमार सिंह थाना सरायमीर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन