फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh showed strength in march past and tug of war

मार्चपास्ट और रस्साकसी में आजमगढ़ ने दिखाया दम

Fri, 11 Dec 2020 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh showed strength in march past and tug of war
सुखदेव पहलवान स्टेडियम में पीआरडी के स्थापना दिवस पर मार्च पास्ट करते पीआरडी के जवान। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से 72वें मंडलीय पीआरडी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि एसपी सुधीर कुमार सिंह ने तीनों जनपदों आजमगढ़, मऊ व बलिया पीआरडी जवानों के रैतिक परेड की सलामी ली। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी राजनेति सिंह ने एसपी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही पीआरडी स्थापना दिवस के बारे में बताया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि वर्दीधारी जवानों का न कोई धर्म है, न कोई जाति है, हमारी इज्जत सिर्फ वर्दी से और किसी चीज से नहीं है। वर्दीधारी सभी जवान चाहे पुलिस के हो, पीएसी के हो या होमगार्ड के एक समान हैं। वे आपस में तालमेल बिठाकर कार्य करें। इस दौरान आयोजित 100 मीटर दौड़ में राजू कुमार मऊ प्रथम, आनंद कुमार आजमगढ़ द्वितीय, अनिरुद्ध कुमार बलिया तृतीय, 200 मीटर दौड़ में सूबेदार यादव बलिया प्रथम, जय सिंह मऊ द्वितीय, प्रमोद पासवान आजमगढ़ तृतीय, रस्साकसी में आजमगढ़ प्रथम, बलिया द्वितीय, मऊ तृतीय रहा। मार्चपास्ट में आजमगढ़ प्रथम, मऊ द्वितीय, बलिया तृतीय स्थान पर रहा। उपक्रीड़ाधिकारी राजनरायन, भृगुनाथ सिंह, बृजेश कमार राय, महेन्द्र प्रताप अस्थाना, बीरेन्द्र कुमार सिंह, जगदीश प्रसाद यादव, श्रीवंश पांडेय, आनन्द कुमार, मंगल प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed