फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh's talent will be seen in Lucknow's ground breaking ceremony today

आज लखनऊ के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में दिखेगा आजमगढ़ का हुनर

Fri, 03 Jun 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh's talent will be seen in Lucknow's ground breaking ceremony today
लखनऊ में आयोजित होने जा रही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आजमगढ़ के निजामाबाद का हुनर चमक बिखेरेगा। समारोह स्थल पर आजमगढ़ जिले की विश्व प्रसिद्घ ब्लैक पॉटरी से जुड़े व्यावसाई ओडीओपी स्कीम के तहत अपने उत्पादों की स्टाल सजाएंगे। दो हस्तशिल्प कलाकार इसमें प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी समारोह शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित होने जा रहा है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी समारोह में आजमगढ़ के दो ब्लैक पॉटरी के हस्तशिल्प कलाकार राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सोहित कुमार प्रजापति व संजय यादव प्रतिभाग करेंगे। उद्योग क्षेत्र में बेहतर पूंजी निवेश करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। इधर शासन से दिशा निर्देश मिलते ही जनपद का उद्योग विभाग लखनऊ में आयोजित होने जा रहे समारोह को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर हस्तशिल्प कलाकारों को लेकर पहुंच गया है।
विज्ञापन

डायनिंग हाल की बढ़ाएंगे शोभा
एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल विश्व प्रसिद्ध निजामाबाद का ब्लैक पाटरी उत्पाद फ्लावर पाट ( फ्लावर पाट, मिनीचर, डिनर सेट ,गणेश प्रतिमा ,आरोमा लैंप) शीर्ष उद्यमियों के डायनिंग हाल की शोभा बढ़ाएंगे। निजामाबाद के दो उद्यमी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रोहित कुमार प्रजापति और हस्तशिल्प कलाकार संजय यादव पहुंचे हैं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में जहां एक जिला एक उत्पाद के तहत ब्लैक पॉटरी के स्टाल की प्रदर्शनी इन शिल्पकारों द्वारा लगाई गई है। एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल विश्व प्रसिद्ध निजामाबाद का ब्लैक पाटरी उत्पाद फ्लावर पाट के साथ-साथ 50 ब्लैक पॉटरी के कलाकृति विदेशी उद्यमियों की शोभा बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 फ्लावर पाट भेजा गया
एक जिला एक उत्पाद सेल ने निजामाबाद कस्बा के हुसैनाबाद मोहल्ला के परंपरागत हस्तशिल्पी बृजभान, रामनवमी, सुरेंद्र प्रजापति, सोहित प्रजापति से 200 फ्लावर पाट मंगवाया है। एक फ्लावर पाट का 200 रुपये के हिसाब से कुल 40 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। कोरोना संक्रमण काल के बाद इतने बड़े आयोजन मेें पारंपरिक हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार की इस पहल से माटी कला से जुड़े उद्यमी काफी खुश हैं।
प्रदेश सरकार की इस पहल से माटीकला से जुड़े परंपरागत हस्तशिल्पियों का उत्साह बढ़ेगा। बड़े उद्यमियों के घर हमारे उत्पाद पहुंचेंगे तो उनके माध्यम से बाजार मिलेगा। कारोबार बढ़ेगा तो आय भी बढ़ेगी।

- सोहित प्रजापति, राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार प्राप्त हस्तशिल्पी।
उद्योग क्षेत्र में निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए लखनऊ में तीन जून को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनी का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर आजमगढ़ के ओडीओपी उत्पादों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। जिससे आजमगढ़ के हस्तशिल्प कलाकारों के हाथों की कला को चमकाने का अवसर प्राप्त होगा।
प्रवीण कुमार मौय, उपायुक्त, जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed