फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh reached on foot, next floor Kushinagar

पैदल पहुंचे आजमगढ़, अगली मंजिल कुशीनगर

Fri, 14 Feb 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh reached on foot, next floor Kushinagar
महाराजगंज के डिप्टी की छावनी पहुंचे थाईलैंड के बौद्ध भिक्षु। - फोटो : AZAMGARH
कटानीबाजार। पश्चिम बंगाल के कोलकाता से 90 दिन की पदयात्रा पर निकला थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं का 103 सदस्यीय दल शुक्रवार को बिलरियागंज स्थित डिप्टी की छावनी पर पहुंचा। विश्व शांति का संदेश लेकर बौद्ध धर्मस्थलों के पूजा-अर्चना और स्तूपों आदि के भ्रमण के उद्देश्य पर निकला ये दल शनिवार तड़के कुशीनगर के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन

बौद्ध भिक्षुओं ने बताया कि 16 दिसंबर 2019 को वो कोलकाता से अपनी धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए थे। इसके बाद सारनाथ, फर्रुखाबाद, श्रावस्ती होते हुए शुक्रवार को आजमगढ़ पहुंचे। शाम होने पर डिप्टी की छावनी में डेरा डाल लिया। इसके बाद खाने आदि का प्रबंध शुरू हो गया था। आराम करने के बाद ये दल अपने आगे की यात्रा के लिए कुशीनगर रवाना होने वाला था। कुशीनगर से लुंबिनी, पं. चंपारण, केसरिया मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, राजगीर, बौद्ध गया होते हुए 25 मार्च को वापस कोलकाता पहुंचना था। दल में शामिल लोगों ने बताया कि पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति है। हर दिन 40 किमी की पदयात्रा करते हैं। दल के मुखिया पावट हैं। बौद्ध धर्म के धार्मिक स्थलों के साथ ही सम्राट अशोक से संबंधित स्थलों का भ्रमण करना है। बताया कि शनिवार भोर में कुशीनगर के लिए रवाना हो जाएंगे।

महाराजगंज के डिप्टी की छावनी पहुंचे थाईलैंड के बौद्ध भिक्षु।

महाराजगंज के डिप्टी की छावनी पहुंचे थाईलैंड के बौद्ध भिक्षु।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed