{"_id":"5d8fa5438ebc3e01542f7e42","slug":"azamgarh-rain-azamgarh-news-vns4862329110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने तोड़े सभी रिकार्ड, 24 घंटे में 154.1 मिमी हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने तोड़े सभी रिकार्ड, 24 घंटे में 154.1 मिमी हुई बारिश
विज्ञापन
सरायमीर थाना परिसर में जमा बारिश का पानी।
- फोटो : Amar ujala
आजमगढ़। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने पूरे जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। ताल-पोखरों में लबालब पानी भर गया है। जनपद की दोनों प्रमुख नदियां घाघरा और तमसा के जलस्तर में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में बसी बस्तियों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। पिछले 48 घंटे में 237.45 एमएम बारिश हुई है।
विगत 24 घंटे में जनपद में 154.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 530 मिमी बारिश सदर तहसील में दर्ज की गई। विगत कई वर्षों से सूखे की मार झेल रहे जनपद को इस बार मौसम ने काफी राहत पहुंचाई है। बरसात की शुरूआत तो जनपद में अच्छी हुई लेकिन इसके बाद मौसम की बेरुखी ने सबको परेशान कर दिया। जहां आम जनमानस उमस और गर्मी से परेशान था तो किसान अपनी फसलों केे बचाने के लिए। अचानक मौसम ने करवट बदली और तीन दिनों से जनपद में झमाझम बारिश जारी है।
बारिश ने कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। विगत 24 घंटों में जनपद में कुल 154.1 मिमी बारिश हुई।इस बारिश से हर ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। खाली पड़े खेतों में भी इतना पानी भरा है कि वह भी तालाब में तब्दील हो गए हैं। सारे तालाब और पोखरे पानी से लबालब हो गए हैं। पानी की कमी के कारण नाले का रूप धारण कर चुकी तमसा नदी का जलस्तर भी बढ़ाव पर है। नदी पानी अपने किनारे बसी कालोनियों को डुबाने को आतुर दिख रहा है। नदी का पानी बाईपास बंधे को छूने लगा है।
विज्ञापन
वहीं जनपद की उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। जिसके कारण निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी घ़ुस गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण नगर क्षेत्र के कई इलाकों बदरका ईदगाह, एसकेपी स्कूल, रैदोपुर, गांधी तिराहा, एसपी आफिस आदि जगहों पर जल-जमाव हो गया है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।