Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh population of approximately 5,000 across seven villages relies on Chah for commuting

जोखिम भरा सफर: सात गांवों की लगभग 5000 की आबादी 'चह' से करती है आवागमन, गिरकर चोटिल होते हैं लोग

Sat, 04 Jul 2026 05:40 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 04 Jul 2026 05:40 PM IST
सार

आजमगढ़ में दाउदपुर-ककरहटा कोलघाट पर तमसा नदी पर स्थायी पुल न होने से सात गांवों की लगभग 5000 की आबादी 'चह' से आवागमन करती है। जिससे आए दिन चह से गिरकर चोटिल लोग होते हैं। 
 

विज्ञापन
Azamgarh population of approximately 5,000 across seven villages relies on Chah for commuting
बांस- बल्ली से बना पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दाउदपुर-ककरहटा कोलघाट पर तमसा नदी पर स्थायी पुल न होने से लगभग 5000 लोग जोखिम भरा सफर करने को मजबूर हैं। लोग बांस-बल्ली से बने एक अस्थायी पुल 'चह' का उपयोग कर रहे हैं, जो आजमगढ़ सदर और मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ता है। इस पुल के अभाव में हर दिन यात्री, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं, अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं। बाढ़ आने पर यह अस्थायी पुल बह जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है।

विज्ञापन


तमसा नदी के एक ओर पल्हनी विकास खंड और दूसरी ओर सठियांव विकास खंड पड़ता है। पल्हनी विकास खंड के चिंवटहीं, सलारपुर, दाउदपुर, भीतरी मंझरिया और सठियांव विकास खंड के ककरहटा कोल घाट, मनचोभा, उकरौड़ा जैसे आजमगढ़ सदर के गांव इस समस्या से प्रभावित हैं। 
विज्ञापन


सुबह से रात तक लगभग 5000 लोग इस रास्ते से आजमगढ़ शहर और मुबारकपुर आते-जाते हैं। सबसे गंभीर स्थिति तब पैदा होती है जब किसी बीमार व्यक्ति को तत्काल इलाज की जरूरत होती है। समय पर इलाज न मिलने के कारण कई बार मरीजों की मौत हो जाती है। यह पुल हर बरसात में बह जाता है। इसके बाद फिर इन गांवों के लोग डेढ़ से दो लाख रुपये खर्च कर इसका निर्माण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बोले लोग
पुल से जाने के लिए 50 से 60 रुपये देने पड़ते हैं। पुल का निर्माण होता तो सुविधा होती और आपातकाल में महिला मरीज को घुमाकर ले जाने में समय अधिक लगता है, ऐसे में दवा के अभाव में मौत हो जाना आम बात है। यह अस्थायी व्यवस्था लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
-अर्पित सिंह 

रात में इस चह से यात्रा करने में डर लगता है। रात के समय किसी हादसे की जानकारी भी नहीं मिल पाती। लेकिन, घर पहुंचना है तो यह शार्टकट रास्ता होने के कारण इसका उपयोग करना मजबूरी होती है।
-विजय कुमार

इस ''चह'' से गुजरते समय लोग अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। यहां देखरेख करने वाले लोग हालांकि सहायता करते हैं, लेकिन यह समाधान नहीं है। यह स्थिति यात्रियों के लिए लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। -प्रशांत भारती। 

पुल के निर्माण से बहुत आसानी होती। इस समस्या को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन भी किए गए हैं। लेकिन हमारी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
-समावती देवी
 
बोले संचालक
इसे बनाने में डेढ़ से दो लाख रुपये खर्च होते हैं। हम बांस-बल्ली से जोड़कर इसे जनसेवा की भावना से बनाते हैं और किसी को परेशान नहीं करते हैं। हालांकि, यात्रियों को हर बार नदी पार करने के लिए 50 से 60 रुपये का शुल्क देना पड़ता है। यह शुल्क कई बार लोगों के लिए एक अतिरिक्त बोझ बन जाता है। बाढ़ के बाद इसे दोबारा बनाने में भी काफी खर्च आता है। इसलिए लेना पड़ता है। -विजय साहनी, चह संचालक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed