फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Police Recruitment Accused who submitted forged documents in DV and PST process was caught

आजमगढ़ पुलिस भर्ती : डीवी और पीएसटी की प्रक्रिया में कूटरचित दस्तावेज लगाने वाला आरोपी पकड़ा गया

Sun, 05 Jan 2025 08:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 05 Jan 2025 08:17 PM IST
सार

उम्र को कम कराने के लिए कूटरचित दस्तावेज लगाने वाला आरोप पकड़ा गया है बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में आरक्षी सीधी भर्ती-2023 की प्रक्रिया चल रही है इसी बीच अनुचित लाभ लेने के प्रयास में पुलिस की पकड़ में आ गया।
 

विज्ञापन
Azamgarh Police Recruitment Accused who submitted forged documents in DV and PST process was caught
पुलिस की पकड़ में आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आजमगढ़ पुलिस लाइन में आरक्षी सीधी भर्ती-2023 की डीवी (दस्तावेज सत्यापन) और पीएसटी (शारीरिक मानक परीक्षण) की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया में अभ्यर्थी भूपेंद्र सिंह का बायोमैट्रीक परीक्षण में फोटो मिसमैच हो रहा था। पूछताछ में पता चला कि उक्त आरोपी ने उम्र कम करने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अनुचित लाभ लेने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उप्र. पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की प्रक्रिया पुलिस लाइन में चल रही है। भर्ती बोर्ड का कार्यालय बनाकर नियमानुसार टीम गठित की गई है।

विज्ञापन


उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का बायोमैट्रीक एवं अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है। प्रथम दल में प्रशांत कुमार अध्यक्ष उपजिलाधिकारी मेंहनगर, गौरव शर्मा सदस्य पुलिस उपाधीक्षक, डा. निखिलेश चौरसिया सदस्य अस्थीरोग विशेषज्ञ 100- शैया चिकित्सालय फूलपुर, विरेंद्र प्रताप सिंह सदस्य सहजिला विद्यालय निरीक्षण आजमगढ़ एवं रफी आलम सदस्य निरीक्षक अपराध कोतवाली शामिल हैं। चार जनवरी 2025 को बायोमैट्रीक जांच के लिए फाइल नंबर 60 रजिस्ट्रेशन नं. 11186668 पर भूपेंद्र सिंह निवासी जिगनी खास थाना गड़वार जनपद बलिया बायोमैट्रीक परीक्षण के लिए भर्ती बोर्ड कार्यालय उपस्थित हुए।
विज्ञापन


टीम ने इनका बायोमैट्रीक परीक्षण इनोवेटिव विव प्राईवेट लिमिटेड के बायोमैट्रीक आपरेटर गौरव कुमार निवासी ग्राम किशुनदासपुर थाना कंधरापुर द्वारा किया गया तो फोटो मिसमैच हो रहा था। इसपर भूपेंद्र सिंह की शैक्षणिक अभिलेखों की जांच वीरेंद्र प्रताप सिंह सह जिला विद्यालय निरीक्षण के द्वारा की गई। भूपेंद्र सिंह से पूछताछ किया गया तो बताया कि वह हाई स्कूल परीक्षण सीबीएससी बोर्ड से वर्ष 2012 में अनिता मेमोरियल स्कूल मालदेयपुर बलिया से एवं इंटर मीडिएट यूपी बोर्ड से 2016 में पास किया था। अनुचित लाभ पाने के लिए कूटरचित दस्तावेज से अपनी आयु को कम कराकर फिर से हाई स्कूल परीक्षा वर्ष 2021 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2023 में उत्तीर्ण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधारकार्ड में उसकी जन्मतिथि 29 नवंबर 1996 अंकित है। इस दस्तावेज से वह पुलिस में भर्ती नहीं हो पाता। इसलिए उसने कूटरचित दस्तावेज को लगाकर अपनी जन्मतिथि में लगभग आठ वर्ष अंतर कराकर 28 नवंबर 2004 का जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर उक्त परीक्षा में फार्म भरते समय लगाया था। इस प्रकार से आरोपी भूपेंद्र सिंह के द्वारा अनुचित लाभ पाने के उद्देश्य से जन्मप्रमाण पत्र का कूटरचित जानते हुए प्रयोग किया गया है। डीवी व पीएसटी की प्रक्रिया पूरी होने पर आरोपी भूपेंद्र सिंह को शनिवार को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed