फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Police department in alert mode on festivals drones will monitor markets and crowded areas encroachment will be removed

यूपी: त्योहारों पर अलर्ट मोड में पुलिस महकमा, ड्रोन से बाजारों और भीड़भाड़ भरे इलाकों की होगी निगरानी, हटाया जाएगा अतिक्रमण

Mon, 01 Nov 2021 12:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 01 Nov 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh Police department in alert mode on festivals drones will monitor markets and crowded areas encroachment will be removed
drone - फोटो : अमर उजाला

त्योहारों को लेकर आजमगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में है। जिले में निगरानी बढ़ा दी गई है। निगरानी के लिए पुलिस अब ड्रोन का सहारा लेगी। ड्रोन की मदद से पुलिस बाजारों और भीड़भाड़ भरे इलाकों में निगरानी करेगी। साथ ही संदिग्ध मिलने पर उनका फोटो भी लेगी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि हर जगह सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अगर व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हों तो वह पुलिस की हेल्पलाइन नंबर डायल 112 पर कॉल कर मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अगले कुछ दिनों में दीपावली, भैयादूज और छठ का त्योहार है। इसे लेकर बाजारों में भीड़ भी बढ़ने लगी है। जिसे देखकर सुरक्षा-व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि चोर उच्चकों पर नजर रखने के लिए ड्रोन लगाए जाएंगे। देर रात तक पुलिस की ड्यूटी बढ़ा दी गई है। भीड़ वाले इलाकों में पुलिस की हेल्प लाइन नंबर 112 की गाड़ी लगा दी गई है। साथ ही पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देर रात तक महिलाएं खरीदारी कर रही हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर भी पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। हर चौराहे व तिराहे पर सुरक्षा की व्यवस्था बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से भी संपर्क किया गया है। वह अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो पुलिस को सूचना दें।

अतिक्रमणमुक्त होंगी शहर की सड़केंः एसपी
शहर की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त किया जाएगा। जिलाधिकारी, एसडीएम व नगर पालिका से संपर्क कर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा। इसके लिए चिह्नांकन किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि पहले हम उन स्थानों से अतिक्रमण हटाएंगे जहां सड़कें संकरी हो गई हैं। जिससे दुर्घटनाएं होने की अधिक संभावनाएं हैं। इसके बाद बाकी के स्थानों से अतिक्रमण चलाया जाएगा। दुकानदार पहले ही खुद अपने अतिक्रमण हटा लें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed