{"_id":"6123b9e545e7402ec316ca1f","slug":"azamgarh-police-arrested-accused-in-encounter-who-involved-in-robbery-and-murder-in-gujrat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: गुजरात में लूट और हत्या में शामिल आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, व्यापारी से लूटे पैसे व तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: गुजरात में लूट और हत्या में शामिल आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, व्यापारी से लूटे पैसे व तमंचा बरामद
Mon, 23 Aug 2021 08:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 23 Aug 2021 08:38 PM IST
सार
सिधारी थाना पुलिस सोमवार की सुबह समेंदा वर्कशाप के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। वहीं, पर उसके आने की सूचना पुलिस को मिली।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले की सिधारी थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह मुठभेड़ में एक और अंतर्राज्यीय बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। वह 18 अगस्त को मुठभेड़ में पकड़े गए अंतर्राज्यीय बदमाश से मिलने जिला कारागार पहुंचा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से गुजारत से लूटे गए पैसे के साथ तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सिधारी थाना पुलिस सोमवार की सुबह समेंदा वर्कशाप के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचन मिली कि 18 अगस्त को मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार और जिला कारागार में निरुद्ध बदमाश भावेश से मिलने उसका साथी जेल पहुंचने वाला है।
विज्ञापन
इस सूचना पर पुलिस टीम इटौरा स्थित इसरी शाह के पोखरे के पास पहुंच गई। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद एक युवक फायर कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4110 रुपये व तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी भावेश से मिलने जेल में जा रहा था। उसने अपना नाम रंजन मलिक निवासी नुवांगा, जिला गंजम (ओडिशा) बताया। वह भी भावेश के साथ गुजरात में लूट व हत्या में शामिल था। वहां से वह भावेश के साथ आजमगढ़ आ गया था और निजामाबाद क्षेत्र में अपने मित्र के यहां शरण लिए था।