फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Police and SOG team recovered 623 boxes of illicit liquor and arrested one accused

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: आजमगढ़ में 623 पेटी अवैध शराब बरामद, चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा

Wed, 07 Feb 2024 01:05 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 07 Feb 2024 01:05 PM IST
सार

रानी की सराय पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान टोस्ट की पेटी के बीच रखी अंग्रेजी शराब की पेटियां पकड़ी गईं। इसके साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Azamgarh Police and SOG team recovered 623 boxes of illicit liquor and arrested one accused
azamgarh news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जनपद पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ा है। रानी की सराय थाना पुलिस व एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान चेकपोस्ट से एक ट्रक को पकड़ा। जिसमें भारी मात्रा में बाहरी शराब बरामद हुई है। जिसकी अनुमानित कीमत 50 से 60 लाख रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
रानी की सराय थाना पुलिस व एसओजी टीम सोमवार की रात थाने पर किसी मामले को लेकर वार्ता कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चेकपोस्ट से एक ट्रक भारी मात्रा में बाहरी अंग्रेजी शराब लेकर गुजरने वाली है। इस सूचना पर एसओजी व रानी की सराय थाना पुलिस ने चेकपोस्ट पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा। जिसमें तोस्ट के पेटी के बीच कुल 623 पेटी अंग्रेजी शराब छ़िपाकर रखी गई थी। बीच में शराब रख कर चारों तरफ टोस्ट की कुल 417 पेटी रखी हुई थी। वहीं पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। बरामद शराब की कीमत 50 से 60 लाख रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed