फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: People suffering due to power cut, power supply system derailed in sultry summer

आजमगढ़ः बिजली कटौती से लोग बेहाल, उमस भरी गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी

Wed, 30 Jun 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: People suffering due to power cut, power supply system derailed in sultry summer
आजमगढ़ जनपद के जहानागंज क्षेत्र में इन दिनों विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इसका कोई समय निर्धारित नहीं है। कटौती से लोगों में रोष है। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र जहानागंज पर आए दिन किसी न किसी फाल्ट के चलते पूरे दिन क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो जा रही है। छोटा सा फाल्ट भी विद्युत आपूर्ति में बड़ा बाधक बन जा रहा है। बता दें कि स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर टाउन गोधौरा, सुंभी, परासी सहित कुल चार फीडर मशीनें हैं। जिसमें टाउन और गोधौरा की मशीन हाल ही में बदलकर नई लगाई गई है। लेकिन, सुंभी और परासी की मशीन जर्जर है। इसमें कभी आउटगोइंग तो कभी इनकमिंग फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित हो जाती है। दूसरी तरफ बाजार में आपूर्ति के लिए लगे तार भी जर्जर हो गए हैं। मिश्रा मार्केट में जर्जर तार लटक रहे हैं। हल्की हवा के झोंके से ही तार आपस में टकराकर आए दिन टूटकर सड़क पर गिर जा रहे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत उपकेंद्र पर तैनात एसडीओ से की।
विज्ञापन

आश्वासन दिया, लेेकिन तार अभी तक नहीं बदले गए। क्षेत्र के दिलीप मिश्रा, आनंद गुप्ता, अरविंद सिंह, हरेंद्र यादव, भूपेंद्रवीर सिंह, रामनवल सिंह, गोपाल चौबे, मनसा प्रसाद वर्मा, सत्यराम विश्वकर्मा, दिलीप मद्धेशिया, शिवराम राय ने क्षेत्र में बदहाल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की है। वहीं इस संबंध में एसडीओ राजीव रंजन राय ने बताया कि तार बदलने के लिए स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। जल्द ही तार बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed