फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: People affected by erosion started migrating, so far five houses were washed away in Ghaghra in Baggha

आजमगढ़ः पलायन करने लगे कटान से प्रभावित लोग, बगघवा में अब तक पांच घर घाघरा में बह गए

Wed, 30 Jun 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: People affected by erosion started migrating, so far five houses were washed away in Ghaghra in Baggha
देवारा क्षेत्र के गांगेपुर में बनाये गए ठोकर की काटती घाघरा नदी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील के उत्तरी छोर से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। इसके बाद भी नदी तेजी से खेती योग्य भूमि को काटकर अपने आगोश में लेती जा रही है। देवारा खास राजा के बगघवा गांव में अब तक पांच घर कटान में बह गए हैं।
विज्ञापन

बगघवा गांव में 70 घर की आबादी निवास करती है जिसमें से 40 घर अब घाघरा नदी की कटान के करीब हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी है। यहां के लोग बारी बारी से पलायन कर रहे हैं। गांव से पहले ग्राम समाज की जमीन में मिट्टी पाट कर अपना आशियाना बना रहे हैं। कुछ लोग बगल के गांव अजगरा मसर्की में भी विस्थापित हो रहे हैं। इसी तरह झगड़हवा गांव में 70 घर, साधु का पूरा में 50 घर, वासु का पूरा में 15 घर घाघरा नदी के तटवर्ती क्षेत्र में आते हैं। धीरे-धीरे इस गांव के पास भी घाघरा नदी खेती की जमीन काटकर आबादी की तरफ बढ़ रही है। इधर, गांगेपुर में कुड़वा रिंग बंधा, परसिया रिंग बंधा घाघरा नदी काट रही है। गांगेपुर रिंग बंधा, जो कि बाढ़ खंड के द्वारा बनाया गया है, पिछली बाढ़ में नदी कटान करते हुए उसके पास आ गई थी। गांगेपुर रिंग बंधे को बचाने के लिए बाढ़ खंड वहां तीन ठोकरों का निर्माण करा रही है। इस समय निर्माण अधर में लटक गया है। वर्तमान में घाघरा नदी गांगेपुर अंत्येष्टि स्थल के पास कटान करती हुई आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

घाघरा का जलस्तर
स्थान मंगलवार बुधवार
डिघिया 68.95 68.70
बदरहुआं 69.54 69.41
(मीटर में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed