फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: NIA raids Rajesh Azad's in-laws' house, team takes away some pieces of paper

Azamgarh: राजेश आजाद के ससुराल पर भी एनआईए का छापा, कागज के कुछ टुकड़े साथ ले गई टीम

Tue, 05 Sep 2023 06:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 05 Sep 2023 06:00 PM IST
सार

देवरिया जिला के मूल निवासी राजेश आजाद जन मुक्ति मोर्चा के नाम से एक संगठन चलाते है। उनकी ससुराल जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी निहोर के घर है। राजेश निहोर के सबसे छोटे दामाद है और अक्सर ही वह अपनी ससुराल आते-जाते रहते है। जिले में मंदुर हवाईअड्डा विस्तार के विरोध में चल रहे खिरियाबाग आंदोलन में भी वे बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग कर रहे थे।

विज्ञापन
Azamgarh: NIA raids Rajesh Azad's in-laws' house, team takes away some pieces of paper
Azamgarh: राजेश आजाद के ससुराल पर भी एनआईए का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने कुछ लोगों को अगल-अलग स्थानों से हिरासत में ले लिया है। इसके बाद से ही उक्त लोगों से जुड़े स्थानों पर दबिश की कवायद चल रही है। एनआईए द्वारा पकड़े गए लोगाें में देवरिया जिला निवासी राजेश आजाद भी शामिल है। जिसकी ससुराल जिले के तहबरपुर थाना अंतर्गत बैरमपुर गांव में है। मंगलवार की अल सुबह पांच बजे एनआईए की टीम बैरमपुर स्थित राजेश के ससुराल पहुंची और जांच पड़ताल किया। इस दौरान एक कमरे से कागज के कुछ टुकड़े लेकर टीम वापस रवाना हो गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Varanasi: NIA की पूछताछ के बाद BHU की छात्राओं का बयान, 'हम डरने वाले नहीं, माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है'
विज्ञापन

देवरिया जिला के मूल निवासी राजेश आजाद जन मुक्ति मोर्चा के नाम से एक संगठन चलाते है। उनकी ससुराल जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी निहोर के घर है। राजेश निहोर के सबसे छोटे दामाद है और अक्सर ही वह अपनी ससुराल आते-जाते रहते है। जिले में मंदुर हवाईअड्डा विस्तार के विरोध में चल रहे खिरियाबाग आंदोलन में भी वे बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग कर रहे थे। किसी मामले में एनआईए ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Azamgarh: NIA raids Rajesh Azad's in-laws' house, team takes away some pieces of paper
NIA द्वारा गिरफ्तार राजेश आज़ाद के ससुराल पर जुटी लोगो की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद से राजेश से जुड़े स्थानों पर एनआईए की टीम द्वारा दबिश दी जा रही है। मंगलवार की भोर में एनआईए की टीम ने राजेश के ससुराल बैरमपुर भी पहुंची और पूरे घर की तलाशी लेने के साथ ही उस कमरे की गहना से जांच किया, जिस कमरे में राजेश यहां आने पर रूकता था। उक्त करमे की तलाशी के दौरान एनआईटी टीम कागज के चंद टुकड़ों को लेकर चली गई। इसके बाद से ही गांव में हड़कंप मचा हुआ है। राजेश की ससुराल के बाहर लोगों का जमवाड़ा लगा हुआ है और राजेश की गिरफ्तारी व ससुराल में छापेमारी को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। राजेश के चचेरे साले राहुल ने बताया कि सुबह पांच बजे सादे कपड़े में पांच-छह लोग आए थे। जिनके साथ पुलिस भी थी। टीम ने घर की तलाशी लेने के साथ ही परिजनों से कुछ पूछताछ भी किया। इसके बाद राजेश के कमरे से कुछ कागज के टुकड़े लेकर चले गए। 

जनवादी-माओवादी नेताओं की तलाश में जिले में पहुंची एनआईए टीम ने जिले के तहबरपुर थाना अंतर्गत बैरमपुर से देवरिया जिले के मूल निवासी राजेश आजाद को हिरासत में लिया। राजेश आजाद की तहबरपुर के बैरमपुर में ससुराल है। किस मामले में एनआईए टीम को राजेश की तलाश थी यह तो अभी ठीक ढंग से नहीं पता चल सका है लेकिन राजेश को बैरमपुर से उठाए जाने के बाद से हड़ंप मच गया है। राजेश आजाद मंदुरी हवाईअड्डा विस्तार के विरोध में खिरियाबाग आंदोलन में भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग कर रहा था। कई बाद वह खिरियाबाग आंदोलन में शामिल हुआ है। सूत्रों की माने तो अभी कुछ और लोगों की तलाश में एनआईए टीम जिले में मौजूद है और अज्ञात स्थानों पर दबिश की कवायद में जुटी हुई है। राजेश आजाद को गिरफ्तार किए जाने और जिले में एनआईए टीम के मौजूदगी को लेकर स्थानीय अधिकारी कुछ भी बोलने को फिलहाल तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed