{"_id":"67c317146ba864be6d01fbe8","slug":"azamgarh-news-trailer-and-truck-collide-vehicle-cut-of-cutter-driver-out-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ट्रेलर और ट्रक में टक्कर..., फंसकर तड़प रहा था ड्राइवर; कटर से वाहन काट निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ट्रेलर और ट्रक में टक्कर..., फंसकर तड़प रहा था ड्राइवर; कटर से वाहन काट निकाला गया
Sat, 01 Mar 2025 07:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 01 Mar 2025 07:48 PM IST
सार
बगहीडांड़ पुल के पास ट्रेलर और ट्रक की टक्कर हुई थी। आवाज सुनकर ग्रामीण भी माैके पर पहुंच गए। पुलिस ने वाहन को कटर से कटवाकर ड्राइवर की जान बचाई।
विज्ञापन
ट्रेलर और ट्रक की टक्कर के बाद माैके पर माैजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़-गोरखपुर राजमार्ग पर जीयनपुर मुबारकपुर थाना सीमा पर बगहीडांड़ पुल के पास शनिवार सुबह ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोर से हुई थी कि दोनों वाहनों के इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। एक दूसरे में फंस गए। जनरेटर मंगाकर कटर से ट्रेलर के इंजन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर से सरिया लादकर ट्रेलर आजमगढ़ की तरफ से जा रहा था। वहीं ट्रक आजमगढ़ से आ रहा था। बगहीडांड़ पुल के पास दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में ट्रेलर का ड्राइवर मनोज वर्मा निवासी अंबेडकरनगर इंजन में फंस गया।
विज्ञापन
अशरफपुर के प्रधान मोहम्मद आमिक ने जनरेटर और कटर उपलब्ध कराया। कटर के माध्यम से ट्रेलर की बॉडी को काट कर इंजन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया। घायल ड्राइवर मनोज वर्मा अंबेडकर नगर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं, ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया। मौके पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली की पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाया। इसके चलते सुबह से लेकर दोपहर तक जाम लगा रहा। बता दें कि बगहीडांड़ पुल के पास अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।