{"_id":"677a3fb29a57236d1706d02a","slug":"azamgarh-news-police-information-cattle-smuggling-smugglers-fled-deals-done-at-night-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : पशु तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस, गोवंश छोड़ भागे तस्कर; रात में की जाती है डील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : पशु तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस, गोवंश छोड़ भागे तस्कर; रात में की जाती है डील
Sun, 05 Jan 2025 01:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:46 PM IST
सार
आजमगढ़ बिहरोजपुर गांव में पुलिस के आने से पहले भी तस्कर भाग निकले थे। माैके से 10 पशुओं को बरामद किया गया। गांव वालों के अनुसार, यहां रात के अंधेरे में वाहन के माध्यम से पशुओं को कहीं भेजा जाता है।
विज्ञापन
पशुओं को गोशाला भेजती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव में पशु तस्करी की सूचना पर विश्व हिंदू महासंघ व गोरक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं, सूचना मिलते ही सिधारी थाने की पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
टीम को एक बाग में एक साथ करीब एक दर्जन गाय पेड़ से बंधे मिले। पदाधिकारियों ने इस मामले में सिधारी थाना प्रभारी से शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विश्व हिंदू महासंघ, गोरक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि वह गो रक्षा के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव में गो तस्करी की सूचना मिल रही थी। सूचना मिलते ही वह मेंहनजापुर से सीधे बिहरोजपुर गांव में अपने दल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
गांव में स्थित एक बाग में कुल करीब 10 की संख्या में छुट्टा पशु बांधे हुए मिले। बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि दिन में पशुओं को यहीं बांध दिया जाता है। रात होने पर उन्हें यहां से वाहन के माध्यम से कहीं ले जाया जाता है। उन्होंने इसकी सूचना सिधारी थाने पर दी। सूचना मिलते ही सिधारी थाना प्रभारी शशिचंद्र चौधरी भी अपने टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है।