फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh News Pakistani flag on roof of house investigation started villagers angry police warned family

Azamgarh News: घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा...जांच शुरू, ग्रामीणों में रोष; पुलिस ने परिवार को दी चेतावनी

Mon, 01 Sep 2025 08:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 01 Sep 2025 08:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक मुस्लिम परिवार ने घर की छत पर झंडा लगाया था। पूछने पर लोगों ने बताया कि यह इस्लामिक झंडा है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी।

विज्ञापन
Azamgarh News Pakistani flag on roof of house investigation started villagers angry police warned family
बरदह थाने की पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के लसड़ा खुर्द गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान की छत पर पाकिस्तानी झंडे से मिलता-जुलता झंडा लहराता हुआ देखा गया। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और झंडे को तत्काल उतरवाकर जब्त कर लिया।

विज्ञापन


झंडा महबूब नामक व्यक्ति के घर की छत पर फहराया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, यह झंडा करीब एक हफ्ते से वहां लहरा रहा था, जिससे गांव में असमंजस और तनाव का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि महबूब का बेटा एक मदरसे में पढ़ाई करता है। संभवतः उसने ही यह झंडा लगाया था। वहीं, महबूब और उसके परिजनों का कहना है कि यह कोई पाकिस्तानी झंडा नहीं, बल्कि इस्लामी धार्मिक झंडा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और ग्रामीणों के बीच झंडे की पहचान को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालांकि, पुलिस ने स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल झंडा उतरवाया और जांच शुरू कर दी है।


सीओ लालगंज भूपेश पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि झंडे के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उचित कार्रवाई की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवार को चेतावनी दी गई है। अगर भविष्य में इस तरह की गतिविधियां दोहराई गईं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस निगरानी बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed