{"_id":"679a5b45c1f85d9994063da0","slug":"azamgarh-news-old-man-shot-dead-outside-temple-pistol-found-near-body-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : मंदिर के बाहर अधेड़ को मारी गोली, मौत; लाश के पास ही मिला तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : मंदिर के बाहर अधेड़ को मारी गोली, मौत; लाश के पास ही मिला तमंचा
Wed, 29 Jan 2025 10:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:16 PM IST
सार
अधेड़ को गोली मारने की सूचना मिलते ही माैके पर पवई थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
अजय कुमार सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पवई थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी अजय कुमार सिंह (51) पुत्र स्वर्गीय काशी प्रसाद की बदमाशों ने रात लगभग साढ़े नाै बजे गोली मारकर हत्या कर दी। अजय किसी कार्य के लिए गांव से 500 मीटर दूर बाग में मंदिर पर गए हुए थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने गोली मार उनकी हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी शव के पास मिला। मृतक के पास एक पुत्र व एक पुत्री है। मृतक की पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। गोली की आवाज सुनकर जुटे लोगों ने आसपास जांच-पड़ताल की इसके साथ ही पुलिस को भी सूचित किया।
विज्ञापन