फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh News kutcha house collapsed in rain wall fell pregnant woman got buried under rubble

Azamgarh News: बारिश से कच्चा मकान ढहा, गिरी दीवार, गर्भवती महिला मलबे में दबी; चीख सुन पहुंचे लोग

Fri, 08 Aug 2025 08:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 08 Aug 2025 08:46 PM IST
सार

आजमगढ़ के देवगांव और फूलपुर क्षेत्र में बारिश से जहां एक कच्चा मकान ढह गया, वहीं दीवार भी गिर गई। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। मलबे में दबी गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचा दिया गया।

विज्ञापन
Azamgarh News kutcha house collapsed in rain wall fell pregnant woman got buried under rubble
मलबे से महिला को निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रायपुर सालवाहन गांव में बीती रात मूसलधार बारिश में कच्चा मकान गिर पड़ा, जिसमें गर्भवती महिला सोनम (28) मलबे में दब गईं। हादसे के वक्त वह पति मुकेश (32), पुत्र सीताराम के साथ सो रही थी।

विज्ञापन


बारिश के बीच मकान गिरने की अचानक हुई आवाज से मुकेश की नींद खुली और वह किसी तरह भागकर बाहर निकले, लेकिन पत्नी को समय रहते बाहर निकालने का मौका नहीं मिला। दीवार की मिट्टी महिला के सिर पर गिरने से वह मलबे में दब गई। हादसे के बाद जेठ सुरेश राजभर और अन्य परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए मिट्टी हटाकर महिला को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीण रामदीन राजभर, संतोष, श्यामदीन, निर्मला आदि भी मदद के लिए पहुंच गए। महिला के सिर में हल्की चोट आई है और उसे संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय, तरवां में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना लेखपाल को दे दी है। इस संबंध में लालगंज तहसीलदार उमेश सिंह ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया जा रहा है और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में गिरी मकान की दीवार, गृहस्थी का सामान नष्ट
फूलपुर तहसील क्षेत्र के गोबरहा के असपतपुर गांव में गुरुवार की शाम भारी बारिश एवं जलभराव से मिट्टी से चिनाई की हुई ईंट की दीवार गिर गई। इसमें घर में रखे खाने पीने के सामान सहित गेंहू, चावल, दाल और कपड़े दबकर नष्ट हो गए।

ग्राम पंचायत गोबरहा के राजस्व गांव असपतपुर निवासी विनोद कुमार का पुराना मिट्टी से चिनाई की गई ईंट की पुरानी दीवार बृहस्पतिवार की शाम साढ़े पांच बजे तेज बारिश एवं जल भराव के कारण गिर गई। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े। दीवार गिरने से अनाज, कपड़ा और अन्य सामान दब गया। घर के सदस्य बाल-बाल बच गए। इससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। लेकिन, खाने पीने की समस्या हो गई। 

पीड़ित ने एसडीएम फूलपुर को प्रार्थना पत्र देकर सहायता की गुहार लगाई है। इस संबंध में एसडीएम फूलपुर अशोक कुमार ने बताया कि लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को घटना का स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। पीड़ित को उचित सहायता दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed