{"_id":"65094058d8be54236a0e77a4","slug":"azamgarh-mahotsav-2023-maithili-thakur-celebrated-through-folk-songs-jassu-khan-spread-the-magic-of-tunes-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ महोत्सव 2023: 'आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया..मैथिली ठाकुर ने छेड़ा ये सुर तो तालियों से गूंजा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ महोत्सव 2023: 'आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया..मैथिली ठाकुर ने छेड़ा ये सुर तो तालियों से गूंजा पंडाल
Tue, 19 Sep 2023 12:02 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:02 PM IST
सार
मैथिली ने कार्यक्रम की शुरुआत से ही माहौल को अपने आगोश में ले लिया। आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारो दुल्हा में बड़का कमाल सखिया... गीत पर जब उन्होंने सुर छेड़ा तो लोग मुग्ध हो गए। “... ये पहुना एही मिथिला में रहुना” सुनाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद उन्होंने लोगों की फरमाइश पर कजरी गीतों की भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
लोकगीतों के जरिए मैथिली ठाकुर ने बांधा समां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
18 से 24 सितंबर तक चलने वाले आजमगढ़ महोत्सव 2023 का सोमवार की शाम रंगारंग आगाज हुआ। स्थानीय कलाकारों के बाद जब लोकगीतों की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर ने जब मंच संभाला तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बीएचयू पीएचडी प्रवेश: शोध की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन तिथि बढ़ी
विज्ञापन
मैथिली ने कार्यक्रम की शुरुआत से ही माहौल को अपने आगोश में ले लिया। आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारो दुल्हा में बड़का कमाल सखिया... गीत पर जब उन्होंने सुर छेड़ा तो लोग मुग्ध हो गए। “... ये पहुना एही मिथिला में रहुना” सुनाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद उन्होंने लोगों की फरमाइश पर कजरी गीतों की भी प्रस्तुति दी। एक से बढ़कर एक गीत कार्यक्रम स्थल पर मौजूद श्रोता भावविभोर हो गए। इसके बाद राजस्थान से आए वायस आफ इंडिया फेम जस्सू खान ने अपनी गायकी से ऐसा समां बांधा कि पंडाल में मौजूद हर श्रोता अपनी जगह पर झूमने लगा। उनकी टीम में शामिल भपंग, मोर्चंग और करताल बजाने वालों की जुगलबंदी देख हर कोई दांताें तले उंगली दबाने केा विवश हुआ। इसके बाद मथुरा और वृंदावन से आए कलाकारों ने साेनू ठाकुर के नेतृत्व में मयूर रास का प्रदर्शन किया। जिसे देख हर कोई वाह-वाह कर उठा।
विज्ञापन