आजमगढ़ : दूसरे दिन भी कई गांवों में टिड्डी दल ने दर्ज कराई उपस्थिति, फसलों को पहुंचाया नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से चला टिड्डियों के दल ने गुरुवार को आजमगढ़ जनपद में ही अपना डेरा डाला। जहां पर टिड्डियों ने डेरा डाला उस गांव में फसलों को आंशिक नुकसान पहुंचाया। वहीं शुक्रवार को जैसे ही टिड्डियों के मार्टीनगंज विकास खंड के छित्तेपुर और कवरागहनी में होने की सूचना मिली कृषि विभाग की टीम गांव में पहुंच गई और किसानों के साथ मिलकर उन्हें भगाया।
कई गांवों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के सायरन बजाकर टिड्डियों को भगाया गया। किसानों ने भी थाली आदि बजाकर भगाने में अहम भूमिका निभाई। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील क्षेत्र के फुलेश, पिपरौला, करूई, रसावां, छित्तेपुर, कवरा गहनी, नोनारी, बेलहरी, रंगडीह, पुरंदरपुर, नरई सुल्तानपुर, तेउखर, पारा आदि गांव में बीती 25 जून की शाम चार पांच बजे टिड्डियों के दल ने हमला बोल दिया।
रात्रि निवास के दौरान जिस खेत में व जिस पेड़ पर बैठे उसकी मुलायम पत्तियों को खा गए। जिससे फसलों का आंशिक रूप से नुकसान कर दिया। लोगों ने थाली ए टीन ढोल बजा कर टिड्डियों को भगाने की कोशिश किया। सुबह होने के साथ ही यह टिड्डियां दूसरी जगह के लिए प्रस्थान कर गई। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार टिड्डियों का दल ने फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में भी दस्तक दे दिया है।
फूलपुर क्षेत्र के जौमा, सुदनीपुर, मनरा, टिकरिया, छित्तेपुर, मार्टीनढगंज, नरदह, कुशलगांव आदि गांव और ब्लाकों में टिड्डियों का झुंड देखने को मिला। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अंबारी, माहुल, गोधना, मैगना, खंजहापुर, बिलारमऊ, बागबाहर आदि तहसील क्षेत्रों में शाहगंजजौनपुर बार्डर से जिले में प्रवेश किया। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में गुरुवार को टिड्डियों का दल पहुंच गया। जिससे किसानों में अपनी फसलों को लेकर भारी चिंता है।
जौनपुर और शाहगंज की ओर से टिड्डी दल ने कई गुटों में जनपद की सीमा में प्रवेश किया है। हर गुट के पीछे हमारी टीम लगी हुई है। हमारी पूरी टीम सुबह से ही इनके पीछे-पीछे घूम रही है। रात को यह जहां भी रूकेंगी वहीं पर इन्हें मारने का प्रबंध किया जाएगा। - डॉ. उमेश कुमार गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी।