फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh laggard in 12 to 14 age group vaccination

12 से 14 आयु वर्ग टीकाकरण में आजमगढ़ फिसड्डी

Thu, 14 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh laggard in 12 to 14 age group vaccination
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण की रफ्तार वर्तमान में काफी सुस्त पड़ गई है। इसमें भी 12 से 14 आयु वर्ग के टीकाकरण की बात की जाए तो फिलहाल इसमें जिला फिसड्डी ही साबित हुआ है। इसके पीछे कारण परीक्षा व स्कूलों का बंद होना प्रमुख कारण बताया जा रहा है। नए सिरे से इस आयु वर्ग के लिए रणनीति तय कर ली गई है और सोमवार से इस आयु वर्ग के टीकाकरण में तेजी आने की संभावना जतायी जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से जिला वर्तमान में मुक्त प्राय: है। नए मरीज भी नहीं मिल रहे है। तो वहीं कहीं भी गाइड लाइन का अनुपालन भी होता नहीं दिख रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि टीकाकरण की रफ्तार भी काफी सुस्त हो गई है। 12 से 14 आयु वर्ग के टीकाकरण का जिले में काफी बुरा हाल है। जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के एक लाख 95,444 किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष अब तक मात्र 32,856 किशोरो का टीकाकरण किया जा सका है। 12 से 14 आयु वर्ग के टीकाकरण की रफ्तार तेज करने को स्वास्थ्य विभाग ने नई रणनीति तय किया है। जिसके तहत सोमवार से कवायद शुरू होगी और 20 अप्रैल तक 80 प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों पर कैंप लगा कर होगा टीकाकरण
आजमगढ़। 12 से 14 आयु वर्ग के टीकाकरण की रफ्तार तेज करने की कवायद में महकमा जुट गया है। सीडीओ के नेतृत्व में बैठक हुई है। जिसमें पूरी रणनीति तय की गई है। इस आयु वर्ग के ज्यादातर बच्चे परिषदीय स्कूलों में पढ़ते है। जिसके चलते इन स्कूलों पर ही अब कैंप लगा कर इस आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण कराने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग है। शनिवार से इसकी शुरूआत नए सिरे से किए जाने की रणनीति बन चुकी है और अगले सप्ताह के अंत तक लक्ष्य का 80 प्रतिशत टीकाकरण करा लेने की योजना विभाग ने बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि स्कूलों परीक्षाओं के चलते कक्षाओं का संचालन ठप होने और बीते एक सप्ताह से मिशन इंद्रधनुष के आयोजन के चलते टीकाकरण का कार्य कुछ प्रभावित हुआ है, लेकिन अब सभी स्कूल खुल रहे है और मिशन इंद्रधुनष भी संपन्न हो गया है। ऐसे में अब हमारी सभी टीमे एक बार फिर कोरोना टीकाकरण की रफ्तार तेज करने की कवायद में जुट रही है। सोमवार से बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed