फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh in 1942 as seen through Niblett's diary

Azamgarh News: निबलेट की डायरी से समझा 1942 का आजमगढ़

Sun, 09 Aug 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh in 1942 as seen through Niblett's diary
शिब्ली नेशनल कॉलेज के इतिहास विभाग की ओर विशेष शैक्षिक कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। श्रो
शिब्ली नेशनल कॉलेज के इतिहास विभाग के तत्वावधान में शनिवार को ‘भारत छोड़ो आंदोलन 1942 और आजमगढ़ : निबलेट की डायरी के संदर्भ में’ विषय पर विशेष शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जिले में हुए घटनाक्रम, जनप्रतिरोध और तत्कालीन राजनीतिक-सामाजिक परिस्थितियों का निबलेट की डायरी के संदर्भ में विश्लेषण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के विशेष वक्ता केसरी नारायण सिंह ने कहा कि रॉबर्ट हॉवर्ड निबलेट की डायरी के माध्यम से तत्कालीन प्रशासनिक प्रतिक्रिया, जनभावनाओं और आंदोलन की तीव्रता का प्रत्यक्ष अनुमान लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अफसर अली की संरक्षकता में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. अलाउद्दीन खान ने की। उन्होंने कहा कि निबलेट की डायरी जैसे समकालीन स्रोत आजमगढ़ की स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका को नए दृष्टिकोण से समझने में उपयोगी हैं।
आशीष और श्नंद कुमार ने भी विषय से संबंधित विचार रखा और 1942 के आंदोलन के विभिन्न पहलुओं तथा जिले की स्थानीय परिस्थितियों और जनप्रतिक्रिया पर प्रकाश डाला।

संचालन डॉ. मोहम्मद शकीम ने किया। उन्होंने विषय के विभिन्न पक्षों को क्रमबद्ध ढंग से प्रस्तुत करते हुए वक्ताओं और प्रतिभागियों के बीच शैक्षिक संवाद स्थापित किया। अंत में डॉ. सिद्धार्थ सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed