फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh health department gasped in search of contact history of Corona positive

कोरोना पॉजिटिव के कांटैक्ट हिस्ट्री की तलाश में हांफ रहा आजमगढ़ का स्वास्थ्य विभाग

Sun, 31 May 2020 05:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh health department gasped in search of contact history of Corona positive
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण पर लगाम में पॉजिटिव मिले मरीज की कांटैक्ट हिस्ट्री काफी महत्वपूर्ण होती है। यदि कांटैक्ट हिस्ट्री सही ढंग से पहचान कर जांच करा ली जाए तो कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग इसी कांटैक्ट हिस्ट्री की तलाश में हांफ रहा है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 94 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। सभी की कांटैक्ट हिस्ट्री की तलाश सही ढंग से होनी जरूरी है। शुरूआत में जिले में तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले थे और शुरूआत का मामला होने के चलते इनकी कांटैक्ट हिस्ट्री आसानी से पकड़ में आ गई। इसके चलते कोरोना पर तत्काल लगाम भी लगता नजर आया। वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव केस जिले के विभिन्न क्षेत्रों में है। इस वजह से स्वास्थ्य महकमे को इनके कांटैक्ट की तलाश में मशक्कत करनी पड़ रही है। पॉजिटिव के कांटैक्ट की तलाश में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम हांफती नजर आ रही है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा की मानें तो शत प्रतिशत कंटैक्ट की तलाश का प्रयास किया जा रहा है। फिर भी हर कांटैक्ट तक पहुंच पाना संभव नहीं हो पा रहा है। फिर भी प्रशासनिक टीम की मदद से स्वास्थ्य महकमे की टीम हर संभव कांटैक्ट तक पहुंच कर उसकी सैंपलिंग करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed