{"_id":"626add2fc7f3251e2e4221ee","slug":"azamgarh-has-done-maximum-number-of-digital-transactions-in-pm-svanidhi-scheme-in-the-state-azamgarh-news-vns650815630","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में आजमगढ़ ने पीएम स्वनिधि योजना में सबसे अधिक की डिजीटल लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में आजमगढ़ ने पीएम स्वनिधि योजना में सबसे अधिक की डिजीटल लेनदेन
विज्ञापन
आजमगढ़। पीएम स्वनिधि योजना के तहत जिले में पटरी दुकानदारों ने प्रदेश में सबसे अधिक डिजिटल लेनदेन किया है। डिजिटल लेनदेन की प्रदेश स्तर पर हुई रैंकिंग हुई तो आजमगढ़ पहले स्थान पर पहुंच गया। जनपद में 22 फीसद लोगों ने डिजिटल लेनदेन की है। वहीं इस योजना के तहत पटरी दुकानदारों को ऋण देने में भी जनपद को 14वां स्थान मिला था।
कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जरूरतमंद रेहड़ी-पटरी वालों के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना चलाई थी। इस योजना के तहत सड़कों पर रेहड़ी लगाने वालों को बिना किसी गारंटी के दस हजार रुपये का लोन दिया जाता है। कोरोना की मार झेल रहे लोगों को राहत देने के लिए यह योजना देशभर में शुरू की गई थी। अगर हम जनपद की बात करें तो इस योजना का लाभ देने में प्रदेश में 14वें स्थान पर हैं। जिलेभर में अब तक जिला नगरीय विकास अभिकर द्वारा 6019 लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है। प्रदेश स्तर पर हुई रैंकिंग में सामने आया कि सबसे अधिक डिजिटल लेनदेन करने में आजमगढ़ जनपद पहले स्थान पर है। जनपद में 22 प्रतिशत दुकानदारों ने डिजिटल लेनदेन किया है। वहीं दूसरे स्थान पर प्रयागराज में 20 प्रतिशत लोगों ने डिजिटल लेनदेन किया गया है। जबकि तीसरे नंबर पर आए कौशांबी जनपद में 18 फीसद से अधिक लोगों ने डिजिटल लेनदेन किया है।
जिला नगरीय विकास अभिकरण अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि डिजिटल लेनदेन में आजमगढ़ जनपद ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं दूसरे स्थान पर प्रयागराज व तीसरे पर कौशांबी जनपद है। जनपद में 22 फीसद डिजिटल लेनदेन किया है। वहीं ऋण देने में भी जनपद 14वां स्थान प्राप्त किया है।