फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh has been and will be a stronghold of socialists: Akhilesh Yadav

आजमगढ़ समाजवादियों का गढ़ रहा है और रहेगा : अखिलेश यादव

Tue, 23 Aug 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh has been and will be a stronghold of socialists: Akhilesh Yadav
आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव के बाद जिले में पहली बार आए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि आजमगढ़ समाजवादियों का गढ़ है और आगे भी रहेगा। 2022 की तरह 2024 में भी भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। इटौरा जेल परिसर में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि आजमगढ़ ही नहीं, देश और प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। इसकी शुरुआत बिहार से हो चुकी है। बिहार की सत्ता से बाहर होने के बाद भाजपा बौखला गई है। नीतीश यादव व तेजस्वी यादव ने बिहार में जो किया है, निश्चित तौर पर वह भाजपा की ताबूत में अंतिम कील साबित होगी। प्रदेश में भी जल्द कुछ नया होने वाला है। सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद सपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन छेड़ने जा रही है। फर्जी मुकदमे हो अथवा महंगाई, बेरोजगारी हर मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ समाजवादियों का आंदोलन होगा।
विज्ञापन

भाजपा को ओबीसी व बहुजन की चिंता नहीं
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों को लेकर अमेरिकन न्यूज पत्रिका मनीष सिसौदिया की तारीफ कर रही है, लेकिन उसी मनीष सिसौदिया के खिलाफ भाजपा की पुलिस पीछे पड़ गई और फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश रची गई। कहा कि चुनाव के ठीक पहले एक इत्र कारोबारी के यहां छापामार कर कई सौ करोड़ रुपये बरामद किए गए। इत्र कारोबारी को सपा का बताया गया लेकिन बाद में वह भाजपा का निकला। कहा कि बरामद रुपये भी भाजपा के ही रहे होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को ओबीसी व बहुजन की चिंता नहीं है। यदि ऐसा होता तो नौकरियों का निजीकरण नहीं होता। कहा कि ऐसा कर सरकार ओबीसी व बहुजन को आरक्षण से वंचित कर रही है। सेना तक का निजीकरण किया जा रहा है। कुल मिलाकर सरकार व्यापारियों को फायदा पहुंचा रही है। अमूल को लाभ देने के लिए दूध व दही पर जीएसटी लगा दिया गया।
विज्ञापन

समाजवादियों की देन है पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे समाजवादियों की देन है, यह समाजवादी सोच व योजना का परिणाम है। यही कारण है कि यह पूर्ण हो चुका है, लेकिन इसके मानक के साथ सरकार ने खिलवाड़ किया है। विज्ञापन में इसे रबर मिक्स से बनाए जाने का दावा किया था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसका परिणाम है कि एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान कमर दर्द होने लगता है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस का हश्र सभी देख ही चुके हैं। रही बात योगी जी के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की, तो पांच साल का कार्यकाल पूरा कर दूसरी बार सत्ता में आ गए लेकिन अब तक यह पूरा नहीं हो सका है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल लेने वाली कंपनियों को घाटा हो रहा है, इसके पीछे भी कारण राज्य सरकार ही है। जब तक इसे बिहार से नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक ऐसा ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक नहीं बनाई कोई ऐसी सड़क, जिस पर उतरे हवाई जहाज
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने अब तक प्रदेश में कोई ऐसी सड़क नहीं बनाई, जिस पर वे हवाई जहाज उतार सकें। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का कार्य कराया गया लेकिन उसका निर्माण इतना घटिया हुआ है कि हवाई जहाज क्या वाहनों से चलना भी खतरे से खाली नहीं है।
हर जगह बजट का रोना
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार योजनाएं तो बना रही है लेकिन बजट नहीं उपलब्ध करा पा रही है। इसके चलते आम जनता से जुड़ी सभी योजनाएं ठप पड़ी हैं। सरकारी अस्पतालों में बजट का अभाव है। इसके चलते दवाएं व सुविधाएं जनता को नहीं मिल रही हैं। एंबुलेंस सेवा का क्या हाल है, यह तो कुछ दिन पूर्व आजमगढ़ में ही देखने को मिल चुका है।
पूरा होने के बाद भी नहीं शुरू करा सके हवाई अड्डा
भाजपा सरकार में मंदूरी हवाई पट्टी को विस्तारित कर हवाई अड्डे में तब्दील किया गया। हवाई अड्डा बन कर तैयार है लेकिन शोपीस बना है। इसके पीछे कारण एकमात्र यही है कि आजमगढ़ समाजवादियों का गढ़ है। इसके चलते इस हवाई अड्डे को लटकाए रखा गया है। इन्हें डर है कि हवाई अड्डा शुरू हो जाने पर समाजवादियों का यहां आना बढ़ जाएगा, जो इनके लिए खतरे की घंटी होगा।
सपा कार्यकर्ता की पिटाई का वीडियो वायरल
जिला जेल के मुख्य गेट पर सपा के एक कार्यकर्ता को जिला पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस की मौजूदगी में पीट दिया। लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोमवार को जिला कारागार पर बाहुबली विधायक रमाकांत से मिलने सपा मुखिया अखिलेश यादव आए थे। सपा मुखिया का वाहन अंदर चला गया तो सपाइयों का हुजूम गेट पर पहुंच गया। इसी दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव भी गेट पर पहुंच गए और अंदर जाने की जुगत लगाने लगे। इसी दौरान जोश में किसी कार्यकर्ता से जिला पंचायत अध्यक्ष को धक्का लग गया और इस पर वह भड़क उठे और कार्यकर्ता को पीट दिया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने इसकी जानकारी से होने से इनकार किया।
हीरा की दुकान पर पूर्व सीएम ने ली चाय की चुस्की
विधायक रमाकांत यादव से जेल में मिलने के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव का काफिला अनवरगंज होते हुए सेहदा टोल नाका से एक्सप्रेस वे पर पहुंचा और लखनऊ के लिए रवाना हो गया। इसके पूर्व अखिलेश यादव अनवरगंज स्थित हीरा की दुकान पर रुके और पार्टी विधायकों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुस्की ली। अखिलेश ने यहां दुकानदार व सपा नेताओं के साथ सेल्फी भी ली।

जय अखिलेश के नारों से गूंजा इटौरा
सपा मुखिया के जनपद आगमन पर सपाइयों में उत्साह था। सपा मुखिया का इटौरा जेल पहुंचने का तय समय दो बजे था, लेकिन वह लगभग 2.20 बजे पहुंचे। जेल के बाहर सपाइयों का हुजूम जुटा हुआ था। इसे पुलिस कर्मी मुख्य गेट से लगभग 50 मीटर दूर ही रोके हुए थे। अखिलेश के जेल पहुंचते ही उत्साहित सपाइयों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया और नारेबाजी करते हुए जेल के मुख्य गेट तक पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मी सपाइयों को जेल के अंदर जाने से रोक सकी। लगभग आधे घंटे तक अखिलेश यादव ने विधायक रमाकांत यादव से बात की। इसके बाद वह बाहर निकले और 20 मिनट तक मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री रामआश्रय विश्वकर्मा, विधायक डॉ. संग्राम यादव, डॉ. एचएन पटेल, कमलाकांत राजभर, बेचई सरोज, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed