{"_id":"650d46a0eea914b9450b96b5","slug":"azamgarh-encounter-three-accused-of-kidnapping-youth-in-broad-daylight-injured-in-encounter-woman-arrested-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ एनकाउंटर: दिनदहाड़े युवक के अपहरण के तीन आरोपी मुठभेड़ में घायल, गाड़ी बुक कराने वाली महिला भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ एनकाउंटर: दिनदहाड़े युवक के अपहरण के तीन आरोपी मुठभेड़ में घायल, गाड़ी बुक कराने वाली महिला भी गिरफ्तार
Fri, 22 Sep 2023 01:17 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:17 PM IST
सार
बिलरियागंजल थाना के गुलवां गांव निवासिनी सन्नो उर्फ शहनाज पत्नी हफीज का मायका निजामाबाद के चकिया हुसैनाबाद गांव में है। वह रविवार को दिन में बिलरियागंज के नसीपुर निवासी तैयब पुत्र झिनकू की इनोवा कार बुक कर अपने मायके आयी थी।
विज्ञापन
आजमगढ़ एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलरियागंज निवासी युवक के निजामाबाद क्षेत्र से अपहरण के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। तीनों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों के पास से अवैध असलहे व कारतूस आदि बरामद किए गए है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- गंजारी क्रिकेट स्टेडियम: सचिन, कपिलदेव और गावस्कर से मिलेंगे स्कूलों के छात्र, स्टेडियम के लिए सुझाया ये नाम
विज्ञापन
बिलरियागंजल थाना के गुलवां गांव निवासिनी सन्नो उर्फ शहनाज पत्नी हफीज का मायका निजामाबाद के चकिया हुसैनाबाद गांव में है। वह रविवार को दिन में बिलरियागंज के नसीपुर निवासी तैयब पुत्र झिनकू की इनोवा कार बुक कर अपने मायके आयी थी। तैयब अपनी कार में ही बैठा था कि इसी दौरान चार पहिया सवार आधा दर्जन लोग पहुंचे और तैयब को उसकी कार से निकाल कर अपनी गाड़ी बैठा कर अपहृत कर ले गए। जानकारी होने पर तैयब के पिता झिनकू ग्राम प्रधान आदि के साथ निजामाबाद थाने पर पहुंचे और अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। दो दिनों तक पुलिस मामले को दबाए रखी। इसके बाद एसपी तक शिकायत पहुंची तो मंगलवार को मुकदमा दर्ज हुआ। तैयब के पिता ने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था तो वहीं अन्य की तलाश में जुटी थी। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शुक्रवार की भोर में साढ़े तीन बजे निजामाबाद थाना क्षेत्र के असनी पुलिया पर बदमाशों से मुठभेड़ हुई। जिसमें रामाशीष यादव 25 निवासी सिवान कुढवा थाना रौनापार व शिवम यादव 20 निवासी महुला डाढ़ी थाना रौनापार पुलिस की गोली से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनो निजामाबाद से युवक के अपहरण के मामले में आरोपी थे। वहीं इस घटना में शामिल रहे एक अन्य आरोपी मो. फैजल को रौनापार पुलिस ने मठिया गांव के पास से मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। इसे भी जिला अस्पताल में भेजा गया है। तीनों के पास से पुलिस ने अवैध असलहे व कारतूस आदि बरामद किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी हुई बीमार, पहुंची अस्पताल
वहीं युवक के अपहरण के मामले में निजामाबाद थाना पुलिस ने गाड़ी बुक कराने वाली महिला सन्नो उर्फ शहनाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार की देर रात उसकी जेल में तबीयत खराब हो गई। जेल प्रशासन द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है। तीन दिन पूर्व पुलिस ने उसे जेल भेजा था।