फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh division is at third place in the state with 21 thousand farmers registered

Azamgarh News: 21 हजार किसान पंजीकरण होने पर प्रदेश में तीसरे स्थान पर आजमगढ़ मंडल

Sat, 22 Feb 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh division is at third place in the state with 21 thousand farmers registered
आजमगढ़। एक मार्च से शुरू होने वाले गेहूं खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण चल रहा है। 21011 पंजीकरण के साथ आजमगढ़ मंडल प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। किसान पंजीकरण में बरेली मंडल पहले और अयोध्या मंडल दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

किसानों से इस बार समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा। पिछली बार की तुलना में इस बार समर्थन मूल्य में 150 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसकी तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। आजमगढ़ मंडल में पहले 175 क्रय केंद्र बने थे, लेकिन अब 202 क्रय केंद्र हो गए हैं। शासन के निर्देश पर एक मार्च से सभी क्रय केंद्रों को खरीद के लिए सक्रिय कर दिया जाएगा। खाद्य विभाग के पास वर्तमान में 15 सौ गांठ बोरे उपलब्ध हैं। वहीं, किसान पंजीकरण की बात करें तो आजमगढ़ मंडल में क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए शुक्रवार तक 21011 किसानों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

किसानों के पंजीकरण के साथ ही तहसीलों से सत्यापन का भी काम तेजी से चल रहा है। अब तक 6074 किसानों ने पंजीकरण कराया है। क्रय केंद्र प्रभारियों को एक मार्च से पूर्व क्रय केंद्रों पर खरीद से संबंधित सभी सुविधाओं को पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद- क्रय केंद्र- पंजीकरण- सत्यापन
आजमगढ़- 70- 6185- 1533
मऊ- 56- 6360- 2486
बलिया- 67- 8466- 2486
गेहूं खरीद को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। मंडल में 202 क्रय केंद्र बने हैं। अब तक 21011 किसानों ने पंजीकरण कराया है। बोरे भी पर्याप्त हैं। एक मार्च से समर्थन मूल्य 2425 प्रति क्विंटल की दर से किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा।-राजीव कुमार मिश्र, संभागीय खाद्य नियंत्रक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed