{"_id":"6ab78db56b9f0beea002dd3a","slug":"azamgarh-dead-body-of-middle-aged-man-found-floating-in-tamsa-river-police-establish-identity-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: तमसा नदी में उतराता मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने कराई शिनाख्त; रिक्शा चलाकर पाल रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: तमसा नदी में उतराता मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने कराई शिनाख्त; रिक्शा चलाकर पाल रहा था परिवार
Sat, 26 Sep 2026 02:47 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:47 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले में एक व्यक्ति का शव तमसा नहीं में मिला। वह बृहस्पतिवार से गायब था। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। इसे लेकर गुशुदगी भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली घाट के पास शनिवार सुबह तमसा नदी में एक व्यक्ति का शव उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नदी से बाहर निकलवाया। शिनाख्त पियरोपुर गांव निवासी रामकरन राम (49) पुत्र स्वर्गीय विदेशी राम के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
परिजनों के अनुसार रामकरन राम शहर में रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे वह शहर से घर नहीं लौटे। काफी तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने शहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह ओझौली घाट के पास स्थानीय लोगों ने तमसा नदी में शव उतराता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान रामकरन राम के रूप में की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक शशि चंद चौधरी ने बताया कि ओझौली घाट के पास तमसा नदी में शव मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन