फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Cylinder Blast: One died and 13 injured in accident eight people referred to Varanasi due to critical condition

आजमगढ़ सिलिंडर ब्लास्ट: हादसे में एक की मौत और 13 घायल, गंभीर हालत में आठ लोग वाराणसी रेफर

Sat, 25 Sep 2021 11:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Sep 2021 11:08 PM IST
सार

शुक्रवार की शाम करीब छह बजे खाना बनाते समय गैस रिसाव के कारण सिलिंडर में आग लग गई। तभी सिलिंडर फट भी गया। इस दौरान 13 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Azamgarh Cylinder Blast: One died and 13 injured in accident eight people referred to Varanasi due to critical condition
आजमगढ़ में फटा सिलिंडर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के शंघईपुर जोगियाने गांव में शुक्रवार की देर शाम हुई सिलिंडर फटने की घटना में घायलों की संख्या 13 हो गई है। वहीं, एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि हालत गंभीर होने के कारण आठ घायलों को वाराणसी रेफर किया गया है। रात में घटना की भयावहता का अंदाजा नहीं लग पा रहा था लेकिन पौ फटते ही चारों तरफ खंडहर देख कर लोग सिहर उठे।

विज्ञापन


लालमन की बहु साधना पत्नी गुल्लू शुक्रवार की शाम करीब छह बजे रसोई गैस के चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव के कारण सिलिंडर में आग लग गई। जब तक वह कुछ कर पाती सिलिंडर फट गया। लालमन व पड़ोसी शहबाज के घर की छत ही गिर गई। हादसे में 13 लोग घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई। शनिवार को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती 12 मरीजों में से नौ को वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में योगदान देने वाले त्रिलोकीनाथ पांडेय का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


हांकुर(35), मो. सैफ(17) पुत्र इस्लाम, मौवसर(45), लालमन के पुत्र रवि(45) व पुत्री नाज (20) रानू (18) पुत्र शमीम, सुनेहा पुत्री कलामू(10), शहबाज(25) और मो शाहिद(20) की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें- वाराणसी: 300 ग्राम सोना गायब करने वाले दो गिरफ्तार, खंगाले गए 200 सीसीटीवी, सलमान से की टप्पेबाजी, उसकी चोरी के आरोप में पिटाई से हुई थी मौत

वाराणसी ले जाते समय मैसर की गंभीरपुर के पास मौत हो गई। जिस घर में विस्फोट हुआ है, वह दो तरफ से बरसात के पानी से घिरा हुआ है। इसके चलते रात में मलबा हटाने में दिक्कत हुई। देर रात तक घायलों को खोज कर अस्पताल भेजा जाता रहा। शनिवार को जब सुबह हुई तो घटना की भयावहता का अंदाजा हुआ। लालमन के मकान में एक स्थान पर सुबह तक धुआं उठा रह था। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। लालमन व पड़ोसी शहबाज का मकान खंडहर में तब्दील हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed