फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Crime: Dead body of a middle-aged man found hanging from a tree, could not be identified

Azamgarh Crime: पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, नहीं हो सकी पहचान, हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस

Thu, 04 May 2023 11:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 04 May 2023 11:54 AM IST
सार

देवईत गांव में गुरुवार की सुबह लोग टहलने के लिए निकले थे। टहलते हुए लोग खलीफा बाबा की मजार के पास पहुंचे तो वहां स्थित पाकड़ के पेड़ पर लटकते हुए एक व्यक्ति का शव देखा। पेड़ पर लटकते शव को देख लोगों में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Azamgarh Crime: Dead body of a middle-aged man found hanging from a tree, could not be identified
फांसी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ में मेंहनगर थाना क्षेत्र देवईत गांव के पूर्वी सीवान में बृहस्पतिवार की सुबह खलीफा बाबा मजार के पास पाकड़ के पेड़ लटकता अधेड़ का शव देखा गया। गांव के प्रधान अरविंद यादव ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


देवईत गांव में गुरुवार की सुबह लोग टहलने के लिए निकले थे। टहलते हुए लोग खलीफा बाबा की मजार के पास पहुंचे तो वहां स्थित पाकड़ के पेड़ पर लटकते हुए एक व्यक्ति का शव देखा। पेड़ पर लटकते शव को देख लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान द्वारा घटना की जानकारी मेंहनगर थाने पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और उसके शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। जब शव की शिनाख्त नहीं हो सकी तो उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि अधेड़ की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास है, अधेड़ की शरीर पर केवल एक पैंट और गले में माला पहनें हुआ है। अधेड़ ने आत्महत्या किया है या हत्या कर शव लटका दिया गया है,यह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। सूचना के क्रम में सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी भी मौके पर पहुंच गए और छानबीन में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed