फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi Adityanath visit in Azamgarh to inaugurate milk chilling center

CM Yogi Visit: आजमगढ़ में 400 करोड़ से बनेगा तमसा गार्डेन एन्क्लेव, डेयरी प्लांट के उद्घाटन के बाद बोले सीएम

Mon, 06 Apr 2026 10:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 10:09 AM IST
सार

Azamgarh News: सीएम योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री उद्योग नीति के तहत ग्राम मीरिया रेहड़ा में स्थापित दुग्ध अवशीतन केंद्र का लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visit in Azamgarh to inaugurate milk chilling center
डेयरी प्लांट का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी प्रोत्साहन योजना के तहत आजमगढ़ विकास प्राधिकरण को 400 करोड़ आवंटित किए गए हैं, इससे तमसा गार्डेन एन्क्लेव की स्थापना होगी। यहां पर लोगों को सस्ते दाम पर 2000 भूखंड उपलब्ध होंगे। इस इंक्लेव में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, सब स्टेशन, जिम, बैंक आदि समुचित सुविधाओं के साथ पूरी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने ये घोषणा बिलरियागंज के मिरिया रेड़हा में एक डेयरी प्लांट के उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए की।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि आजमगढ़ की यह पांचवीं दूध डेयरी है, जहां हजारों महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। इसके पहले झांसी, वाराणसी, आगरा, लखनऊ में दूध डेयरी बनी है। इसके अतिरिक्त 200 करोड़ रुपये की हमने बजट में व्यवस्था की है। इससे बरेली और प्रयागराज में भी डेयरी का निर्माण कराया जाएगा। ताकि हमारी बहनों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
विज्ञापन


कहा कि उप्र में पहले रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनवाएंगे के नारे लगते थे। जब डबल इंजन की सरकार बनी तो अयोध्या में भव्य मंदिर बना। यह कांग्रेस और सपा के लोग भी कर सकते थे, लेकिन यह तो रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि 2017 से पहले उप्र में सरेआम गायों को काटा जाता था। जब हमारी सरकार बनी तो हमने इस पर प्रतिबंध लगाया और 7700 से अधिक गोआश्रय स्थलों का निर्माण कराया। इनमें गायों को संरक्षित कराया। कुपोषित बच्चों के पोषण के लिए हम एक गाय देते हैं। साथ ही उनके पालन पोषण के लिए 1500 रुपये प्रतिमाह भी देेते हैं। सहभागिता योजना के तहत भी हम लोगों को गाय दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें; UP Politics: आजमगढ़ में भाजपा के बूथ अध्यक्ष के भाई के हत्यारोपी को बनाया जिलामंत्री, सवालों के घेरे में सूची

CM Yogi Adityanath visit in Azamgarh to inaugurate milk chilling center
कार्यक्रम स्थल पर लगा टेंट - फोटो : अमर उजाला

दुग्ध डेयरी का उद्घाटन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि डेयरी 56 हजार महिलाओं को रोजगार दे रही है। यहां 1.70 लाख लीटर दूध का कलेक्शन होता है। जब महिला आत्मनिर्भर होती है तो एक परिवार आत्मनिर्भर होता है। जब एक परिवार आत्मनिर्भर होता है तो समाज आत्मनिर्भर होता है। विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने का लक्ष्य पूरा हो रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोबाइल वेटरनिटी वैन को हरी झंडी दिखाई। कृत्रिम गर्भाधान अवशीतन गृह का शुभारंभ किया। इसके बाद लखपति दीदी रंजू सिंह, कौशिल्या देवी और राजकुमारी के साथ ही बायो गैस का प्रयोग करने वाली रोशनी यादव, पूनम देवी और राजकुमारी को सम्मानित किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां पर एक गांव हरिहरपुर है जो संगीत कला के लिए जाना जाता है। यह गायन, वादन, नृत्य और नाटक की भूमि रहा है। लेकिन, पूर्ववर्ती सरकारों ने इसके बारे में नहीं सोचा। हमने इस गांव में संगीत महाविद्यालय बनवाया।

कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, मंत्री दारा सिंह चौहान, एमएलसी रामसूरत राजभर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, पूर्व सांसद संगीता आजाद, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, पूर्व सांसद संतोष सिंह, पूर्व मंत्री यशवंत सिंह, सत्येंद्र राय, पूर्व विधायक वंदना सिंह, अरविंद जायसवाल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed