{"_id":"66e499b92c94a83623033d04","slug":"azamgarh-champion-in-state-school-kabaddi-competition-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-120565-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्रदेशीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में आजमगढ़ चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्रदेशीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में आजमगढ़ चैंपियन
विज्ञापन
आजमगढ़। मिर्जापुर में आयोजित 68वीं प्रदेशीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता 2024 के आखिरी दिन आजमगढ़ ने 14 वर्ष बालक वर्ग एवं 14 वर्ष बालिका वर्ग में अपने अपने ग्रुप में अपराजित रहते हुए फाइनल मैच में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं, 19 वर्ष बालक वर्ग में कड़े एवं संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में सहारनपुर से हारकर दूसरे स्थान पर काबिज हुआ।
मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 6 वर्गों में खेली गई प्रतियोगिता में आजमगढ़ दो वर्गों में विजेता रहा एवं एक वर्ग में उपविजेता रहा। 17 वर्ष बालिका वर्ग में चौथे स्थान पर रहा। इस प्रकार इस वर्ष दो वर्गों में विजेता, एक वर्ग में उपविजेता रहते हुए उत्तर प्रदेश की चैंपियनशिप पर अपना अधिकार जमाया।
फाइनल मुकाबले में 14 वर्ष बालक वर्ग में आजमगढ़ मंडल ने आगरा मंडल को 39-17 अंकों से पराजित करते हुए विजेता बना। वहीं, 14 वर्ष बालिका वर्ग में आजमगढ़ मंडल ने गोरखपुर मंडल को 43-17 अंकों से पराजित करते हुए विजेता बना। 19 वर्ष बालक वर्ग में सहारनपुर मंडल ने आजमगढ़ मंडल को 25-19 से पराजित किया। इसमें आजमगढ़ को उपविजेता बनने का मौका मिला।
विज्ञापन
श्री सिंह ने बताया कि 6 वर्गों में खेली गई प्रतियोगिता के 5 वर्गों में आजमगढ़ मंडल ने क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया, जबकि चार वर्ग में सेमीफाइनल मैच खेले। 17 वर्ष बालिका वर्ग में दो प्रमुख खिलाड़ियों के मैच के दौरान चोटिल होने के कारण चौथे स्थान से ही संतोष करना पड़ा।
टीम को मिली इस सफलता पर सभी खिलाड़ियों एवं टीम मैनेजर व कोच डॉक्टर एहसान अहमद खान, राम जनम, हितेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, फैजुलरहमान सहित सभी को संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बधाई दी। सम्मानित करने का निर्णय लिया।