फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh can become a business hub with the help of banks: DM

बैंकों के सहयोग से आजमगढ़ बन सकता है बिजनेस हब : डीएम

Wed, 27 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh can become a business hub with the help of banks: DM
व्यावसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं, किसानों एवं महिलाओं को व्यापार और रोजगार से जोड़ने के लिए अधिक से अधिक बैंकों द्वारा ऋण का वितरण किया जाए। इससे जनपद की इकोनॉमिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा अन्य प्रकार के व्यवसायों के लिए प्रचार-प्रसार कर लोगों को ऋण लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उक्त बातें डीएम राजेश कुमार ने बुधवार को नेहरू हाल परिसर में आयोजित ऋण मेले के शुभारंभ पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद आजमगढ़ पूरे पूर्वांचल का केंद्र हैं। यहां से पूर्वांचल के सभी जनपदों की अच्छी कनेक्टिविटी है। शीघ्र ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के शुरू होने से बनारस एवं गोरखपुर के साथ ही अन्य जनपदों से भी व्यवसाय के लिए जनपद में आवागमन हो जाएगा। अच्छे संसाधन एवं बेहतर आवागमन से जुड़ने तथा बैंकों के सहयोग से आजमगढ़ विजनेस का हब बन सकता है। सरकार द्वारा निर्धारित लोन (ऋण) के लक्ष्य को समय से पूर्ण करें। पात्र व्यक्तियों को अधिक से अधिक लोन देकर व्यापार के लिए प्रोत्साहित करें।अइस मौके पर पीएन इंटरप्राइजेज एके हैचरी, विनायक गिफ्ट सेंटर, महेंद्र गुप्ता, मो. रेहान, उमेश यादव, दीपक चौहान, किश्मतुन निशा, कमल मोदनवाल, दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह, उमा शक्ति महिला, आदित्य बर्तन स्टोर तथा मनोज कुमार पांडेय आदि लोगों को लोन पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed