{"_id":"5e1224228ebc3e879c0111da","slug":"azamgarh-azamgarh-news-vns503459085","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिबली के छात्र नेता सहित नौ आरोपी हुआ रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिबली के छात्र नेता सहित नौ आरोपी हुआ रिहा
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर कस्बे में 17 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान पुलिस पर पथराव करने और धार्मिक उन्मांद फैलाने के आरोप में गिरफ्तार हुए 11 आरोपियों में से नौ आरोपियों की जमानत मंजूर हो गई। सभी रविवार को जेल से रिहा होकर घर पहुंच गए। इसमें शिबली कालेज का छात्र नेता भी शामिल है। दो अन्य आरोपियों की जमानत मिल चुकी है। इनके जमानतदारों के कागजातों की जांच पड़ताल पूरी न होने की वजह से वे दोनों अभी बाहर नहीं आ सके हैं। औपचारिकता पूरी होने के बाद वे दोनों भी रिहा कर दिए जाएंगे। रविवार की सुबह घर पहुंचने पर गांव और मुहल्लेवालों ने इनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। जमानत पर जेल से छूटने वालों में नगर पंचायत मुबारकपुर के मुहल्ला पूराखिजिर निवासी बेलाल पुत्र फैजान, मुहल्ला पुरारानी निवासी अब्बू सैफ पुत्र मो. सारिक, मुहल्ला इस्लामपुरा निवासी सुहेल अहमद पुत्र समीउल्लाह, मो. हारिश पुत्र नोमान, ज्याउद्दीन पुज्ञ बदरीद्दीन, मो. दानिश पुत्र रेयाजुद्दीन, सिधारी थाना क्षेत्र का रहने वाला शिबली कालेज का छात्र नेता सम्मस तवरेज आदि का नाम शामिल है। जबकि मुबारकपुर कस्बे के कटरा मुहल्ला निवासी शमशाद और आजाद नगर मुहल्ला निवासी मोबिन की जमानत मंजूर हो चुकी है, लेकिन जमानतदारों के कागजातों की जांच पड़ताल पूरी न होने की वजह से यह दोनों बाहर नहीं निकल सके हैं। जल्द ही यह दोनों भी रिहा कर दिए जाएंगे।
रविवार की सुबह करीब नौ बजे पुराखिजिर निवासी बेलाल के घर पहुंचने पर लोगों ने फूलमालाओं से उसका स्वागत किया। उससे मिलने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। बेलाल के चाचा अंसार ने बताया कि जब से इसकी गिरफ्तारी हुई थी, पूरा परिवार डरा सहमा हुआ था, लेकिन आज घर आने पर खुशियां छा गई है। ऐसा ही कुछ हाल पुरारानी मुहल्ला निवासी अब्बू सैफ के घर का भी रहा। उसके घर आने के बाद से दरवाजे पर मिलने वालों का तांता लगा हुआ था। जो देर शाम तक जारी रहा। वहीं इस्लामपुरा निवासी बुनकर सुहेल, हारिश, ज्याउद्दीन, दानिश के परिवार और मुहल्ले में खुशियां छा गई। परिवार के लोग खुशी से झूम गए। इनसे मिलने के लिए सभासद अरशद जमाल, सुलेमान राईनी, नुरुलहोदा, महमूद नोमानी, शमशीर आलम, अंसार अहमद आदि पहुंचे थे।