फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

बधाई हो आपको बिटिया हुई है...

Sat, 28 Dec 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
आजमगढ़। अब जनपद के विद्यालयों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के संदेश गूंजेंगे। नाम होगा बधाई हो आपके घर बिटिया हुई है...। योजना के तहत विद्यालयों में महिला सशक्तिकरण को लेकर बालिकाओं को न सिर्फ ट्रेंड किया जाएगा, बल्कि उनमें उत्साह भरा जाएगा। साथ ही संदेश दिया जाएगा कि यही बिटिया आगे हर क्षेत्र में आपका नाम ऊंचा करेगी। इसके लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत सरकार की ओर से चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की पुस्तिका का प्रकाशन कराया जाएगा। इसमें बेटियों से संबंधित सरकार की सभी योजनाओं को समाहित किया गया है। उत्साह का संचार करने के लिए महिलाओं से संबंधित कुछ केस स्टडी (महिलाओं पर जुल्म होने के बाद भी सफलता प्राप्त करने की कहानी) को भी समाहित किया जाएगा। महिलाओं के सशक्तिरण के लिए प्रत्येक ब्लाक के 25-25 विद्यालयों से एक-एक शिक्षिकाओं और एक-एक वालेन्टियर का चयन कर तीन से 10 जनवरी तक प्रशिक्षित किया जाएगा। इसकी कमान सौंपी गई है महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में अच्छा नाम रखने वाले सामाजिक कार्यकत्री एवं रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकरहरा कि निदेशिका हिना देसाई को। उन्हीं के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 11 जनवरी को उक्त 501 विद्यालयों में प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षिकाओं और वालेन्टियर की ओर से अपने विद्यालयों में महिला सशक्तिकरण का प्रशिक्षण दिया जाना शुरू किया जाएगा। इसी दिन से बधाई हो आपको बिटिया हुई है...अभियान को लांच किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षिका और वालंटियर विद्यालयों में देंगी प्रशिक्षण
आजमगढ़। प्रशिक्षित किए गए शिक्षिका और वालंटियर यह प्रशिक्षण सभी विद्यालयों में 25 जनवरी तक देंगी। प्रत्येक स्कूलों में 40 के समूहों में छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 12 जनवरी को राहुल प्रेक्षागृह में युवा दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित नाटक का मंचन भी किया जाएगा। प्रशिक्षण देने वाले उक्त शिक्षिकाओं और वालेन्टियरों के लिए 26 जनवरी को संकल्प दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक मां को मिलेगी पुस्तक
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि 26 जनवरी के बाद जिस महिला को बेटी पैदा होगी, उस मां को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बधाई हो आपको बिटिया हुई है नामक पुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी। इससे मां को जानकारी मिलेगी कि बेटी के लिए सरकार की कितनी योजनाएं हैं, और उसका लाभ कैसे मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण के लिए एक अतिरिक्त प्रयास किया जा रहा है। योजना के तहत विद्यालयों में बालिकाओं को सशक्तीकरण के लिए साइकोलाजिकल के साथ ही कई प्रकार की ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि वो मानसिक रूप से मजबूत हो सकें। शासन की सभी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बालिकाओं के माध्यम से जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी।- एनपी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed