फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

अनियमितता के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Sat, 28 Dec 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
आजमगढ़। अनियमितता के आरोप घिरे ग्राम पंचायत अधिकारी ओम प्रकाश राय को शुक्रवार को डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने निलंबित कर दिया है। उन्हें सठियांव विकास खंड मुख्यालय से संबद्घ करते हुए एडीओ पंचायत को जांच अधिकारी नामित किया है। डीपीआरओ ने बताया कि जहानागंज विकास खंड के ग्राम पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश राय द्वारा ग्राम पंचायत बेलाकोल, परसूपुर के अभिलेखों को जांच अधिकारी को न उपलब्ध कराने, ग्राम पंचायत बेलाकोल के शौचालयों की सूची न उपलब्ध कराने, ग्राम निधि से कराए गए कार्यों की वॉलपेटिंग न कराने, ग्राम पंचायत गोधौरा के जनार्दन राय द्वारा दी गई शौचालय के लाभार्थियों की सूची का सत्यापन न करने और ग्राम पंचायत अतरारी में वर्ष 2015 में 92 शौचालयों की 1176000 रुपये अनियमित तरीके से बिना शौचालय का निर्माण कराए आहरित करने का दोषी पाया गया। जिसके लिए इनसे स्पष्टीकरण मांगों गया लेकिन इनके द्वारा इस मामले में कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके लिए इन्हें निलंबित करते हुए सठियांव विकास खंड मुख्यालय से संबद्घ कर दिया गया है। साथ ही एडीओ पंचायत मेंहनगर को जांच अधिकारी नामित करते हुए तीन सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed