फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

यातना झेलने वालों को नागरिकता देनी है, छीनने का सवाल नहीं

Sat, 28 Dec 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और ऋषिकांत राय के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के संबंध में शुक्रवार को जिला कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने किया। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून 2019 की सहायता से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई धर्म के लोग जो अमानवीय यातनाएं झेलने के बाद 31 दिसंबर 2014 तक भारत में प्रवेश कर लिए हैं, ऐसे पीड़ितों को ही नागरिकता दी जाएगी। नागरिकता संशोधन कानून किसी भी भारतीय की नागरिकता छीनने का कानून नहीं है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश संवैधानिक रूप से मुस्लिम देश हैं। वहां धर्म के नाम पर मुस्लिम उत्पीड़न नहीं होते। इसलिए उन्हें इस कानून में शामिल नहीं किया गया है। कांग्रेस समेत तमाम विरोधी दल भ्रम फैलाकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस और विरोधी दल द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और झूठ से देश की जनता को बचाने के लिए भाजपा की ओर से जन-जागरूकता का कार्य किया जाएगा। उसी संबंध में आज आजमगढ़ जिले में संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडलों की कार्यशाला का आयोजन आगामी 30 और 31 दिसंबर को होनी है । इसके बाद सभी मंडलों के सभी राजस्व गांव में और सेक्टरों में एक से सात जनवरी 2020 तक संवाद कार्यक्रम किया जाएगा और जिला कार्यालय पर एक से सात जनवरी के मध्य आजमगढ़ सदर और लालगंज की संयुक्त रूप से गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सात से 14 जनवरी तक विचार परिवार के साथ संयुक्त रूप से जन संपर्क अभियान कार्यक्रम किया जाएगा। सभी प्रकोष्ठों के लोग भी अपने अपने क्षेत्र में संपर्क का अभियान चलाएंगे। सभी जिला केन्द्रों पर रैली का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रिय मंत्री प्रदीप शुक्ला, धनश्याम पटेल, अमित तिवारी, माधव कृष्ण त्रिपाठी, विनोद राय, जयनाथ सिंह, देवेन्द्र सिंह, श्रीकृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, शिवनाथ सिंह, श्रीकृष्ण तिवारी, हरेंद्र सिंह, माला द्विवेदी, चन्डेश्वर राय, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, संगीता तिवारी, दुर्ग विजय यादव, ऋषिकेश दुबे, रामपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed