फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

पहले आंख की रोशनी छीनी, अब धमकी देने का आरोप

Sat, 28 Dec 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
आजमगढ़। रौनापार थाने के सेठाकोली गांव में पूर्व प्रधान और उसके साथियों ने गोली मारकर वर्तमान प्रधान की दोनों आंख की रोशनी छीन ली थी। अब आरोप है कि उसे आर्थिक रुप से कमजोर करने के लिए मुर्गी फार्म पर जाकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। रुपये न मिलने पर पुन: गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे दिव्यांग प्रधान और घरवाले डरे हुए हैं। शिकायत करने पर पुलिस कार्रवाई की बजाय मौन साधे हुए है।
विज्ञापन

पीड़ित रामप्रवेश चौहान पुत्र स्व. हरिगोविंद रौनापार थाने के सेठाकोली गांव का निवासी है। रामप्रवेश का आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान उमेश चंद यादव उससे चुनाव हार गए हैं। चुनावी हार से तिलमिलाए उमेश चंद आदि ने 16 जुलाई 2017 को जानलेवा हमला करते हुए गोली मार दी। सिर और आंख में चोट लगने से रामप्रवेश की जान तो बच गई, लेकिन उसके दोनों आंखों की रोशनी चली गई। रामप्रवेश के मुताबिक इस मामले में उमेश चंद सहित अन्य आरोपी जमानत पर हैं। मुकदमे की सुनवाई कोर्ट में लंबित है। अब पुलिस से की शिकायत में रामप्रवेश ने आरोप लगाया है कि जमानत पर जेल से बाहर निकलने के बाद से ही उमेश चंद आदि उसे तरह-तरह से परेशान कर रहे हैं। रामप्रवेश के आंख की रोशनी चले जाने का फायदा उठाते हुए आरोपी उसके जीविका का एक मात्र साधन मुर्गी फार्म को बंद कराने के उद्देश्य से अक्सर मुर्गी फार्म पर जाकर वहां काम करने वाले मजदूरों को असलहों से भयभीत करते हुए भगा दे रहे। साथ ही एक लाख रुपये महीने की मांग कर रहे। रुपये न मिलने पर जान से मारने की धमकी दे रहे। थाना और अधिकारियों के यहां शिकायती पत्र देने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

प्रधान रामप्रवेश चौहान को एक सरकारी गनर दिया गया है। एसओ और चौकी प्रभारी को इनके घर और मुर्गी फार्म पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। शिकायतों की जांच कराई जा रही। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed