फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें

Thu, 26 Dec 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
azamgarh
फूलपुर। फूलपुर कोतवाली परिसर में गुरुवार को एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के तमाम संभ्रांत नागरिकगण मौजूद रहे। लोगों को संबोधित करते हुए एसपी ग्रामीण ने कहा कि आप लोग किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान बिल्कुल भी न दें, क्षेत्र में अमन-चैन और शांति बनाए रखें। एसपी ग्रामीण ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के जरिए किसी भी भारतीय मुसलमान को कोई खतरा नहीं है, ना ही किसी की नागरिकता ही समाप्त होने वाली है। इस मामले पर लोग अफवाह फैला रहे हैं। उनके अफवाहों पर ध्यान न दें, बल्कि अफवाह फैलाने वालों की पुलिस को सूचना दें। पुलिस उनसे सख्ती से पेश आएगी। एसपी ग्रामीण ने कहा कि हिंसा भड़काने वालों को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सभी लोग मिलजुलकर एक दूसरे का सहयोग करते हुए शांति पूर्वक अपना काम करें। केवल अफवाह फैलाने वालों के विषय में पुलिस को सूचना दें। पुलिस उनके साथ क्या करना है। यह जानती है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार फूलपुर पंकज शाही, के अलावा अजय जायसवाल, रामनरेश जायसवाल, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार यादव, मोहम्मद शाहिद, शादाब आजमी, खालिद मास्टर, बागेश्वर आदि लोग मौजूद रहे। इसी तरह से अहरौला थाने के माहुल पुलिस चौकी परिसर, सरायमीर, मेंहनगर थाना परिसर सहित अन्य थानों और पुलिस चौकियों में शांति समिति की बैठक कर लोगों से शांति की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed