फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

हादसे में युवक और अधेड़ की मौत, एक घायल

Sun, 22 Dec 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
azamgarh
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के शाहखजुरा गांव के पास रविवार की शाम अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े अधेड़ को टक्कर मारकर पोल से टकरा गई। इस दौरान अधेड़ और युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में दो लोगों की मौत हो जाने से इनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृत लोगों में रामउदय सिंह (55) पुत्र बनारसी रानी की सराय थाने के शाहखजुरा गांव, मनोज कुमार (30) पुत्र हरिहर मेंहनगर थाने के भोर्रमपुर गांव का निवासी था। रविवार की शाम करीब पांच बजे राउदय सिंह अपने गांव में सड़क के किनारे खड़े थे। जबकि मनोज कुमार अपने गांव के रहने वाले सत्येंद्र (25) को बाइक पर बैठाकर जिला मुख्यालय की ओर जा रहा था। जैसे ही बाइक शाहखजुरा गांव में पहुंची कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े रामउदय को टक्कर मारते हुए विद्युत पोल से टकरा गई। इसमें तीनों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने रामउदय और मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि सत्येंद्र का इलाज चल रहा। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रामउदय एक बेटे के पिता थे। वह घर पर रहकर खेतीबारी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed