फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: At the railway station, the lover stabbed the girlfriend's neck with a knife, the girl died

Azamgarh: रेलवे स्टेशन पर प्रेमी ने प्रेमिका के गले पर चाकू से किए कई वार, लड़की की मौत,फिर खुद का गला भी काटा

Fri, 02 Dec 2022 05:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 02 Dec 2022 05:42 PM IST
सार

जहानागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 22 वर्षीय धनंजय पुत्र शिवचंद का बिलरियागंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव की रहने वाली एक युवती से प्रेमप्रसंग था। करीब पांच माह पूर्व वह लड़की को लेकर फरार हो गया था। वह गुरुवार की शाम गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से उसके साथ आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां उसके माता-पिता व परिवार के कुछ सदस्य भी थे।

विज्ञापन
Azamgarh: At the railway station, the lover stabbed the girlfriend's neck with a knife, the girl died
प्रेमी ने प्रेमिका का चाकू मारकर की हत्या, खुद को भी किया जख्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिधारी थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के समीप एक प्रेमी ने प्रेमिका के गले पर चाकू से वार कर दिया। जिससे प्रेमिका की मौत हो गई। वहीं खुद को भी चाकू मारकर जख्मी कर लिया। युवती को अधिक चोट लगने के कारण उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जख्मी प्रेमी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों मुंबई से गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


जहानागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 22 वर्षीय धनंजय पुत्र शिवचंद का बिलरियागंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव की रहने वाली एक युवती से प्रेमप्रसंग था। करीब पांच माह पूर्व वह लड़की को लेकर फरार हो गया था। वह गुरुवार की शाम गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से उसके साथ आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां उसके माता-पिता व परिवार के कुछ सदस्य भी थे।
विज्ञापन

लड़की को अपने साथ जाने के लिए धनंजय दबाव बनाने लगा। तभी उसके परिजन विरोध करने लगे। धनंजय ने चाकू से उसके गर्दन पर कई वार किए। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं युवक ने खुद को भी गर्दन में चाकू से वार कर जख्मी कर लिया। युवती को उसके परिजन एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ले जाते समय युवती की रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन शव को लेकर बिलरियागंज चले गए। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। धनंजय ने बताया कि उसने पांच माह पूर्व युवती से मंदिर में शादी रचाई थी।

पांच माह से वह इधर-उधर भाग रहे थे। जब उसे लगा कि वह अपनी प्रेमिका से अलग हो जाएगा तो उसने युवती को मार डाला और खुद को भी जान से मारने का प्रयास किया। बिलरियागंज थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों एक दूसरे के रिलेशन में आते हैं। दोनों मुंबई से लौटे तो किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे युवक ने उसपर हमला कर खुद को भी जख्मी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed