आजमगढ़। सारथी सेवा संस्थान के सचिव विनीत सिंह रीशू ने जिला कार्यक्रम अधिकारी आजमगढ़ द्वारा सामग्री आपूर्ति लिए बगैर ही करोड़ों का भुगतान किये जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर उक्त प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग की है।
विनीत सिंह रिशु ने आरोप लगाया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्री-स्कूल एजुकेशन किट का भुगतान एक करोड़ 14 लाख 72 हजार 768 रुपये बगैर सामानों की आपूर्ति मार्च 2021 में किया गया है। ताज्जुब यह है कि उक्त सामानों की आपूर्ति आंगनबाड़ी केंद्रों पर होनी थी आज तक सभी केंद्रों पर आपूर्ति नहीं हुई और आपूर्ति जहां भी हुई वहां सामानों की गुणवत्ता बहुत ही खराब है और किट में जितना सामान होना चाहिए वो पूरा नहीं है। उक्त पूरे प्रकरण में भ्रष्टाचार के साथ-साथ खराब सामानों की आपूर्ति कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सामग्री आपूर्ति लिए बिना भुगतान करना घटिया व कम सामनों की आपूर्ति करना नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने मंडलायुक्त से उक्त प्रकरण की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस मौके पर विनीत सिंह रिशु, ऋषभ पांडेय, सूर्यप्रकाश गुप्ता, विजय सिंह यादव, शैलेश कुमार, राजेश रंजन गायक, सुरेंद्र यादव, कैलाश गौंड आदि उपस्थित रहे।