फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Accident: The bus crushed the woman who fell from the bike, she was returning home from her maternal

Azamgarh Accident: बाइक से गिरी महिला को बस ने कुचला, मायके से पति संग लौट रही थी घर, मौत

Sat, 22 Apr 2023 03:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 22 Apr 2023 03:06 PM IST
सार

आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर शुक्रवार की देर रात बाइक से गिरी महिला को रोडवेज बस ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा पति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
Azamgarh Accident: The bus crushed the woman who fell from the bike, she was returning home from her maternal
मृतका सरस्वती सोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवोदय विद्यालय के पास आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर शुक्रवार की देर रात बाइक से गिरी महिला को रोडवेज बस ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा पति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं घायल पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: बरेका में रेलकर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटकता मिला शव, जांच जारी
विज्ञापन

शहर कोतवाली के बलरामपुर की रहने वाली सरस्वती सोनी (30) अपने मायके मऊ जिले के दोहरीघाट गई हुई थी। शुक्रवार की रात वह पति बलराम सोनी के साथ बाइक पर बैठ कर वापस घर लौट रही थी। अभी पति-पत्नी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर नवोदय विद्यालय के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक एक ठेले से टकरा गई। जिससे पीछे बैठी सरस्वती सड़क पर गिर पड़ी। इसी दौरान रोडवेज की बस ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पति बलराम भी घायल हो गया। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर  पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती करवाया। वहीं मृतका सरस्वती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतका एक पुत्र की मां थी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed