{"_id":"6443aa761352e3abbd0d5c66","slug":"azamgarh-accident-the-bus-crushed-the-woman-who-fell-from-the-bike-she-was-returning-home-from-her-maternal-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh Accident: बाइक से गिरी महिला को बस ने कुचला, मायके से पति संग लौट रही थी घर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh Accident: बाइक से गिरी महिला को बस ने कुचला, मायके से पति संग लौट रही थी घर, मौत
Sat, 22 Apr 2023 03:06 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 22 Apr 2023 03:06 PM IST
सार
आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर शुक्रवार की देर रात बाइक से गिरी महिला को रोडवेज बस ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा पति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
मृतका सरस्वती सोनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवोदय विद्यालय के पास आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर शुक्रवार की देर रात बाइक से गिरी महिला को रोडवेज बस ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा पति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं घायल पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: बरेका में रेलकर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटकता मिला शव, जांच जारी
विज्ञापन
शहर कोतवाली के बलरामपुर की रहने वाली सरस्वती सोनी (30) अपने मायके मऊ जिले के दोहरीघाट गई हुई थी। शुक्रवार की रात वह पति बलराम सोनी के साथ बाइक पर बैठ कर वापस घर लौट रही थी। अभी पति-पत्नी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर नवोदय विद्यालय के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक एक ठेले से टकरा गई। जिससे पीछे बैठी सरस्वती सड़क पर गिर पड़ी। इसी दौरान रोडवेज की बस ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं पति बलराम भी घायल हो गया। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती करवाया। वहीं मृतका सरस्वती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतका एक पुत्र की मां थी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।